Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जाति धर्म की राजनीति करती है भाजपा, इनको जनता ने नकारा: गोपाल








वासुदेव यादव
बस्ती। यूपी भाजपा अपने सहयोगी दलों संगठनों से जाती धर्म के नाम पर नफरत फैलाती है। यह हिंदू मुस्लिम के बीच खाई खोदती है। लेकिन जनका इनको जान चुकी है। जनता ने भाजपा व उनके सहयोगी को नकार दी हैं। 





उक्त बातें युवा कांग्रेस नेता गोपाल पांडेय ने कही। श्री पांडेय ने कहा कि चुनाव के पूर्व भाजपा को राम मंदिर व हिन्दू याद आते है। 
 जबकि सब जानते है देश के 5 विभिन्न राज्यों में चुनाव चल रहे है  और भाजपा यह भी जानती है कि सभी जगह उसकी हालत खराब व हार रही है और कांग्रेस बढ़त व जीत की ओर है । दूसरा कांग्रेस एवं देश मोदी जी से राफ़ेल घोटाले से लेकर सीबीआई और RBI अथवा भाजपा के वादाखिलाफी पर सवाल कर रही जनता में आक्रोश भी है।





 इसी कारण 2019 में बीजेपी और एनडीए का जितना मुश्किल है।  हर क्षेत्र में यह सरकार फेल साबित हुई केवल फर्जी प्रचार के माध्यम से लोगो मे भ्रम फैलाते रहे । यहां साढ़े 4 साल अब जब जनता हिसाब मांग रही है। तब अचानक राम मंदिर का मुद्दा गरमाने की कोशिश की जारी है । जबकि मामला कोर्ट में है । लेकिन सम्प्रदायक सद्भावना बिगाड़ कर वोटों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश मात्र है । जिसे जनता अच्छे से समझ रही है । आज जो हालात अयोध्या में निर्मित करने की कोशिश की जारी है । उसके कारण अगर किसी भी प्रकार की हिंसा होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी आरएसएस भाजपा और विहिप की होगी ।





मंदिर बने यह सभी चाहते है पर कोर्ट के फ़ैसले के अनुरूप या दोनो पक्षों की सहमति से सम्प्रदायक सद्भावना बनी रहनी चाहिये।  अब रही बात जो आज कल जुमला इन तथाकथित संगठनों द्वारा बोला जा रहा कि अध्यादेश आना चाहिये तो 2014 से आज 2018 हो गया सरकार के पास इतना वक़्त ही नहीं है अध्यादेश लाकर उसे लागू करने का।




 यह भी सभी जानते है इसलिये यह पूरा प्रकरण मात्र छलावा है और कुछ नहीं है। गोदी मीडिया से देश व समाज को खतरा है। इसे जनता नकारे अब। सत्य को परखे। युवा नेता गोपाल ने बताया कि संघ को पता है कि विकास लापता है। अर्थव्यवस्था बेहद ख़राब दौर में है। बैंक तबाह हैं। उद्योग-कारोबार बदहाल हैं। रोज़गार के अवसर नदारद हैं। 





किसान युवा बेहाल हैं। बचायी गयी बेटियाँ अपने नसीब को कोस रही हैं। सीबीआई अपने पतन से शर्मिन्दा है। राफ़ेल घोटाले की वजह से मोदी सरकार के लिए दलदल बनकर तैयार हो चुका है। अब सम्भलने का वक़्त भी नहीं बचा। लिहाज़ा, राम मन्दिर व हिन्दू वोट को आख़िरी हथियार के रूप में आज़माने के सिवाय कोई रास्ता नहीं है भाजपा के पास।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे