अखिलेश्वर तिवारी
ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में एनएच 730 बौद्ध परिपथ पर गांगनार पुल के पास ट्रैक्टर तथा पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई । टककर इतना भीषण थी की ट्रैक्टर का पिछला चक्का टूट गया वहीं पिकअप के सामने के परखच्चे उड़ गए ।
घटना में पिकअप चालक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं पिकअप पर बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया ।सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा मृतक का पंचनामा कराकर शव को पीएम के लिए भेज दिया । पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी ।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया एनएच 730 बौद्ध परिपथ पर गान्गनार गांव के पास ट्रैक्टर व पिकअप की भीषण टक्कर में पिकअप का दाहिना हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है वहीं ट्रैक्टर का भी दाहिना चक्का टूट कर अलग हो गया है । इस घटना में ट्रैक्टर चालक ओम कुमार यादव (25) निवासी ग्राम नारायणपुर जहानडीह थाना महाराजगंज तराई की मौके पर ही मौत हो गई ।
वहीं अजय यादव (19) व प्रभु दयाल (20) निवासी ग्राम बरौली थाना महाराजगंज तराई बलरामपुर बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है । लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है तथा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है । फरार ट्रैक्टर ड्राइवर की भी तलाश में पुलिस जुटी हुई है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ