Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ में दो दर्जन से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! ब्रह्मदेव समाज का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्य  रखते हुए ब्राह्मण समाज का संगठन और हित संवर्धन है, साथ ही साथ हिंदू सनातन धर्म और संस्कृति को पोषण और संरक्षण देना भी ब्रह्मदेव समाज का परम लक्ष्य है!  उक्त बातें नगर के हादीहाल में ब्रह्मदेव समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एंव विप्र चिंतन समारोह के अवसर पर जुटे विप्रजनों को संबोधित करते हुए  संगठन के राष्ट्रीय संयोजक /  संस्थापक असिस्टेंट कमिश्नर  पंडित राकेश कुमार शुक्ल ने कही !





उन्होंने  राजनीतिक एवं पूर्वाग्रह को किनारे रखकर लोगों से संगठित होकर अपने परिवार की मदद में आगे आने का  आवाहन करते हुए कहा कि ब्रह्मदेव समाज का  किसी भी जाति,धर्म या संप्रदाय से कोई भेद या द्वेष नहीं है , किसी भी प्रकार  की राजनीतिक अथवा राष्ट्रीय एकता और अखंडता को प्रभावित करने  वाली तथा अस्पृश्यता को पोषण देने वाली विचारधारा का समर्थन ब्रह्मदेव समाज नहीं करता ,किंतु  ब्राह्मण समाज को प्रश्रय देना और पूरे ब्राह्मण समाज को संगठित और समृद्ध करना ही ब्रह्मदेव समाज का परम लक्ष्य है !






ब्रह्मदेव समाज सभी राजनीतिक दलों से सामान दूरी रखते हुए ब्राह्मण समाज को संगठित करने और उनके उन्नयन और हित संवर्धन करने का पक्षधर है । प्रत्येक ब्राह्मण परिजन को यथोचित सम्मान सहयोग और सुरक्षा प्रदान करना ही हम सब का परम  ध्येय है ! इस दौरान श्री शुक्ल ने राजनीति के पीछे ना भाग कर अपने स्वर्णिम जीवन को सुधारने का युवाओं का आह्वान करते हुए राम मंदिर मुद्दे पर कहा कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम  मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश नहीं लाया जा रहा है जबकि एससी / एसटी एक्ट पर अध्यादेश सुप्रीम कोर्ट के फैसले को दरकिनार कर लाया गया उन्होंने कहा यह सब वोट की राजनीकि है !






 हम सबको राजनीति के चक्कर में न पढ़कर अपने समाज व परिवार को आगे बढ़ाने में आगे आना चाहिए ! इस दौरान श्री शुक्ला ने ब्राह्मण समाज के अवकाश प्राप्त शिक्षकों से  गरीब असहाय बच्चों के लिए शिक्षा दान करने का आवाहन किया !  कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर संगठन के संस्थापक असिस्टेंट कमिश्नर पंडित राकेश शुक्ला एसडीएम  लालगंज दिनेश मिश्र एवं तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय द्वारा  हुआ!  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीम लालगंज दिनेश मिश्रा ने कहा कि भारतवर्ष की पहचान ब्राहमण समाज से है ! यह वह धरती है जहां पर जगद्गुरु कृपालु जी महाराज जैसे  मनीष जी ने जन्म लिया और यहां का नाम पूरे देश में रोशन किया है !






 ऐसे में हम सबको अपनी एकता को बढ़ाते हुए गरीब असहाय की मदद में आगे आना चाहिए ! इस मौके पर वित्त एवं लेखाधिकारी उन्नाव पंडित आशुतोष मिश्र कहा कि जो जिस  पद पर है उसके अनुरूप में ही एक दूसरे की मदद करते हुए सहयोग करें और समाज को संगठित करने में आगे आए ! इस मौके पर जेल अधीक्षक रायबरेली प्रमोद मिश्रा  ने श्रेष्ठ से श्रेष्ठता की ओर बढ़ने का आवाहन किया ! कार्यक्रम को संबोधित करने  बालों में प्रमुख रूप से  बी के पांडेय  परिवर्तन शुक्ला सिद्धार्थ पांडे मध्य प्रदेश प्रभारी अनुपम पांडे कंचन पांडे अवनीश दुबे अधिवक्ता हाई कोर्ट राजेश कुमार कमलेश तिवारी  सहित आदि लोग रहे ! कार्यक्रम में पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी गायक  दीपक सुहाना छोटका खेसारी  सहित जनपद के दो दर्जन से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया !  कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत एंव सम्मान   जिला अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण तिवारी के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी के  पदाधिकारियों ने किया !





  कार्यक्रम में ब्रह्मदेव महिला  समाज के अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा उपाध्यक्ष रेखा शुक्ला ब्रह्मदेव समाज के महामंत्री ब्रजघोष ओझा धर्मार्थ संस्कृति मंत्री आचार्य पंडित आलोक मिश्रा डॉ दानिश संगठन मंत्री परमानंद मिश्र जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय संरक्षक संतोष भगवान डॉ एसबी शुक्ला  जय प्रकाश मिश्रा श्री नारायण  शुक्ला सहित आदि लोग मौजूद रहे !






  वृद्ध विप्र ने जब बजाया बांसुरी 
ब्रह्मदेव समाज द्वारा आयोजित ब्राह्मण चिंतन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में कुंडा इलाके से साइकिल से चलकर जब एक लगभग 80 वर्ष का  बुजुर्ग ब्राम्हण  पहुंचा और अपनी बांसुरी की धुन सुनाया तो सम्मेलन में उपस्थित जनसमूह  की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हाल गूंजमायन हो गया !  इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने बुजुर्ग का अंगवस्त्रम वह माला फूल से सम्मान किया और संगठन के संस्थापक ने ऐसे बुजुर्गों से प्रेरणा लेने का लोगों से आवाहन किया !  बुजुर्ग ने जब अपनी बांसुरी की धुन पर ओम जय जगदीश हरे की आरती शुरू की तो पूरा समूह भक्तों में हो गया और उसकी धुन में रम गए !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे