Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उद्धव ठाकरे का विमान टेक ऑफ से पहले बड़े हादसे से बचा









अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का दो दिवसीय रामनगरी अयोध्या का दौरा काफी अच्छा। प्राइवेट विमान से फैजाबाद में लैंड करने वाले उद्धव ठाकरे का विमान आज टेक ऑफ से पहले बड़े हादसे से बच गया। आज यहां दिन में करीब डेढ़ बजे उनका विमान जैसे ही टेक ऑफ के लिए रनवे पर आया वैसे ही पायलट को नीलगाय दिखी। इसके बाद पायलट ने विमान को रोक लिया।





अयोध्या में संत सम्मान के साथ ही आशीर्वादोत्सव में शिकरत करने वाले ठाकरे आज फैजाबाद से मुंबई के लिए रवाना होने वाले थे। फैजाबाद एयर स्ट्रिप से उनका प्लेन टेकऑफ करने वाला ही था कि सामने से नील गाय आ गई। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे दोपहर एक हादसे में बाल-बाल बच गए। इसके बाद उनका विमान सुरक्षित रवाना हो गया, लेकिन जिस तरह से नील गाय अचानक रनवे पर रफ्तार पकड़ चुके प्राइवेट प्लेन के सामने आ गई, उससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।








इससे पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज सुबह पत्नी रश्मि तथा पुत्र आदित्य ठाकरे के साथ रामलला का दर्शन किया। इसके बाद मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इसके साथ ही साफ कह किया कि उनकी पार्टी सिर्फ हिन्दुत्व के मामले पर भाजपा के साथ है। अगर भाजपा इससे हटी तो फिर हमको विचार करना पड़ेगा। उद्धव ने कहा कि सरकार कुछ भी करें, कानून बनाए या अध्यादेश लाए, राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे