Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उदयपुर व सांगीपुर थानों मे पुलिस अधीक्षक के औचक निरीक्षण से मचा हडकम्प









शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक के रविवार को लालगंज सर्किल के थाना मुख्यालयों पर औचक निरीक्षण को लेकर देर शाम तक हडकंप का माहौल देखा गया। एसपी के सर्किल मे होने की जानकारी को लेकर पुलिस ने सर्किल के विभिन्न तिराहे चौराहो पर वाहन चेकिंग अभियान के तहत कडा तेवर दिखाते हुये दो दर्जन से अधिक दोपहिया वाहनों को सीज भी किया।





 वहीं एसपी देवरंजन वर्मा ने उदयपुर थाने का औचक निरीक्षण कर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के बाबत थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाईयों का ब्यौरा तलब किया। एसपी ने थाना मुख्यालय पर पुलिसकर्मियों की समीक्षा बैठक मे कहा कि सीमावर्ती थाना क्षेत्र होने के नाते थाना पुलिस को आपराधिक गतिविधियो पर कडी नजर रखने के लिये गरूडवाहिनी तथा बीटगश्त को चौकस बनाये रखने की सख्त जरूरत है।






 पुलिस कप्तान ने चिन्हित बदमाशो की गतिविधियो पर कडी नजर रखते हुये चोरी की घटनाओ पर अंकुश न लगने को लेकर थाना प्रभारी को फटकार भी लगाई। एसपी ने समीक्षा बैठक मे पुलिसकर्मियों को आपराधिक गतिविधियों तथा अपराधियों पर अंकुश रखने के तौर तरीके भी समझाये। 





उन्होनंे मातहतो से बेबाक कहा कि उनके द्वारा आपराधिक नियंत्रण की कार्रवाईयों को ही अब उपलब्धि के तौर पर आंका जायेगा। फिसडडीपन पर थाना प्रभारी से लेकर बीट के सिपाही तक प्रतिकूल प्रविष्टियों व विभागीय सजा से अब कतई नहीं बच सकेगें। इसके बाद एसपी सांगीपुर थाना पहुंचे और थाने के अभिलेखो का भी औचक निरीक्षण किया। एसपी ने यहां मौजूद फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं और पुलिसकर्मियों को मौके पर जाकर त्वरित निस्तारण कराये जाने को कहा।






 यहां भी एसपी ने मातहतो को महिला अपराधो से जुडे मामलो मे किसी भी प्रकार की शिथिलता पर सीधे निलंबन तक की चेतावनी भी दी। पुलिस उपाधीक्षक ओपी द्विवेदी ने एसपी को सर्किल मे अपराध नियंत्रण तथा लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण की प्रगति के बाबत जानकारियां भी प्रदान की।







लालगंज नगर मे भी एसपी की हनक को लेकर देर शाम तक चौक व संगम तिराहे पर पुलिस टीम चेकिंग अभियान मे मुस्तैद देखी गई। हालांकि यहां चौक पर मार्ग जाम की समस्या को लेकर डग्गामारी पर कोतवाल को नियंत्रण के बाबत एसपी की फटकार भी झेलनी पड़ी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे