अमरजीत सिंह
अयोध्या ।मवई थाना क्षेत्र के ग्राम तालगांव में रविवार को अपराह्न आग लगने से तीन किसानों की लगभग आठ बीघा गन्ने की फसल जलकर स्वाहा हो गई।आग लगने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस व् अग्निशमन दस्ते को दी।परन्तु अग्निशमन दस्ते के आने से पहले ही किसानों की गन्ने की पूरी फसल आग की भेंट चढ़ गई।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव का एक किसान रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे अपने ख़ाली खेत में रखी सूखी पत्ती को जला रहा था।इसी दौरान आग की लपटों से उठी चिंगारी पड़ोस के किसान बालेन्दु उपाध्याय के खेत में गिरी जिससे गन्ने की फसल में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने राम किशुन व् भोला के गन्ने की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया।खेतों में काम कर रहे किसानों की गोहार पर आये ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल यूपी 100 पुलिस व् अग्निशमन दस्ते को देकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया परन्तु सफल नही हो सके।गांव के अजय यादव व् सजंय उपाध्याय ने बताया कि अग्निशमन दस्ते के पहुंचने से पहले ही गन्ने की फसल पूरी तरह जल चुकी थी।इस अग्निहादसे में बालेन्दु उपाध्याय की 5 बीघा,राम किशुन की डेढ़ बीघा व् भोला की लगभग डेढ़ बीघा गन्ने की फसल स्वाहा हो गई।
तहसीलदार शिवप्रसाद ने बताया कि आग से हुई क्षति का आंकलन कराने के लिए हल्का लेखपाल रामलखन को मौके पर भेजा गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ