Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एम आर टीकाकरण अभियान का सांसद ने किया शुभारंभ








अखिलेश्वर तिवारी/वेद प्रकाश मिश्रा
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय के सिटी मांटेसरी इंटर कालेज परिसर में मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सांसद श्रावस्ती ददन मिश्र द्वारा किया गया । एमआर  टीकाकरण अभियान  अगले 30 कार्य दिवसों में  लगातार  चलाया जाएगा  तथा डोर टू डोर जाकर  स्वास्थ्य विभाग के लोग 9 माह से 15 साल तक के लगभग सात लाख 32हजार बच्चों को  मीजल्स रूबैल्ला  का इंजेक्शन लगाएंगे । 

                   


 मिली जानकारी के अनुसार शुभारंभ अवसर पर सांसद ददन मिश्र ने बताया कि मीजल्स(खसरा) एक जानलेवा एवं संक्रामक रोग है, यह आपके बच्चे को निमोनिया, दस्त और दिमागी संक्रमण जैसी जीवन के लिये घातक जटिलताओं के प्रति संवेदनशील बना सकता है। साथ ही रूबेला संक्रमण गर्भवती महिलाओं के भ्रूण एवं नवजात शिशुओं के लिये गंभीर एवं घातक सिद्द हो सकता है।

 इसके संक्रमण से गर्भवती स्त्रियों में गर्भपात, अकाल प्रसव तथा मृत प्रसव की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इस कारण बच्चों में अंधापन , बहरापन, मंद बुद्धि व् दिल की बीमारी हो सकती है। इनसे बचाव हेतु टीकाकरण ही मात्र एक उपाय है। उन्होने जनसमान्य से अपील भी की है कि अपने -अपने गांवों की एएनएम/आशा/ आंगनवाडी बहन जी से संपर्क कर टीकाकरण अवश्य कराएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ घनश्याम सिंह ने बताया  की मिजल्स रूबेला टीका लगवाना नितांत आवश्यक है और इसे 9 माह से लेकर 15 वर्ष तक के बालक बालिकाओं को लगाया जाना है । 




लगभग 7 लाख 32 हजार बालक बालिकाओं को इंजेक्शन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है  जिसके टीकाकरण के लिए 227 टीमें बनाई गई हैं । प्रत्येक टीम में वैक्सीनेटर के साथ 2 सहायक भी होंगे । इस प्रकार लगभग 750 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी आशा बहू तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को टीकाकरण अभियान में सम्मिलित की जाएगी । शुरुआती चरण में जिले के कुल 3410 स्कूलों में जाकर टीमें बालक बालिकाओं को टीके का इंजेक्शन लगाएंगी ।






 स्कूल कवर करने के बाद जगह जगह पर कैंप लगाकर स्कूल ना जाने वाले बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा । उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि एमआर टीका अवश्य लगवाएं इसके दूरगामी परिणाम प्राप्त होते हैं । इस अवसर पर विधायक सदर पलटू राम व विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, डॉ जयंत कुमार , डॉ उपांत राव, डॉ ए के पांडेय, शिखा श्रीवास्तव, विनोद समीर , कुलदीप, अवनींद्र, शुभम के अलावा सीएमएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के पी यादव सहित विद्यालय के अध्यापक अध्यापक आए बच्चे तथाा गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे