Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यातायात माह के अंतर्गत बीसीएम से निकाली गई जागरूकता रैली









अखिलेश्वर तिवारी/वेद प्रकाश मिश्रा 
पुलिस अधीक्षक तथा बीसीएम के अधिशासी अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
बलरामपुर ।। सड़क दुर्घटना एक ऐसी घटना है जिसे जागरूकता और समझदारी से लगभग कम किया जा सकता है । अगर जागरूकता और समझदारी पूर्वक यातायात नियमों का पालन करें तो सड़क दुर्घटना से होने वाली आकस्मिक मौत में कमी आ सकती है, साथ ही दुर्घटना में मृत्यु से जुड़े परिवारों को समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी । 






जनपद बलरामपुर में सड़क दुर्घटना रोकने के लिए नवंबर माह यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत जिले भर में बृहद रूप से स्कूलों चौराहों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम चला कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है । जनपद बलरामपुर मे इस वर्ष अब तक लगभग एक सौ सड़क दुर्घटना हो चुकी है जिसमें 56 लोग आकस्मिक रूप से काल के मुंह में जा चुके हैं तथा 62 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं । 






लोगों को यातायात संबंधी नियमों का पाठ पढ़ाने व जागरूकता लाने के उद्देश्य से बलरामपुर चीनी मिल मुख्यालय के मुख्य मार्गों पर स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकालकर स्लोगन तथा पोस्टरो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया । जागरूकता रैली को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार तथा चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष जीसीए नरेश कुमार खेतान द्वारा हरी  झंडी दिखाकर रवाना किया गया । 

                पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क दुर्घटना के प्रति लोगों को जागरूक करके इसमें कमी लाया जा सकता है और बलरामपुर पुलिस पूरे माह लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला कर लोगों को जागरूक कर रही है । अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यातायात माह मनाने का एकमात्र उद्देश्य लोगों के अंदर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूकता लाना है । आंकड़े बताते हैं की कैंसर से अधिक मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हो रही है ।






 इसमें कोई शक नहीं कि सड़क दुर्घटनाएं ज्यादातर यातायात नियमों की अनदेखी करने के कारण हो रही हैं जिसे हम थोड़ी सी सावधानी बरतकर कम कर सकते हैं । उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं, बगैर इंडिकेटर दिए टर्न ना करें, सड़क पर लगे संकेतकों का ध्यान रखकर ही वाहन चलाएं ।





 वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात बिल्कुल ना करें और निर्धारित गति में ही वाहन चलाएं । यदि हम इन प्रमुख बातों का ध्यान रखेंगे तो सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी आएगी । इससे हम स्वयं सुरक्षित रहेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित रहने का मौका मिलेगा । बीसीएम ग्रुप के जीसीए एवं अधिशासी अध्यक्ष नरेश कुमार खेतान ने कहा की पुलिस विभाग के सहयोग से बीसीएम द्वारा रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने ऐसे आयोजन के लिए पुलिस विभाग का धन्यवाद करते हुए लोगों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन अवश्य करें ।





 मिल के प्रधान प्रबंधक विधि एवं कार्मिक राजीव अग्रवाल ने कहा कि बीसीएम परिवार हमेशा सामाजिक कार्यों के लिए तत्पर रहता है । यातायात माह के दौरान प्रत्येक वर्ष रैली निकालकर लोगों को जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है । इस वर्ष भी विद्यालयों के बच्चों के माध्यम से रैली निकालकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने के लिए संदेश दिए जा रहे हैं एनी उद्देश्यों को लेकर  आज  जागरूकता रैली निकाली  गई है ।




 रैली में बाल आदर्श विद्यालय चीनी मिल तथा रामकृष्ण परमहंस  विद्यालय  के लगभग 300 से अधिक  बच्चों तथा  अध्यापक अध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया । रैली बलरामपुर चीनी मिल गेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर भगवतीगंज नगर के  मुख्य मार्गों से होकर  वापस  बलरामपुर चीनी मिल पर समाप्त हुआ ।  रैली में बच्चे  हाथों में  विभिन्न स्लोगन लिखे  तख्तियां लेकर  नारे लगाते हुए  चल रहे थे  तथा लोगों को यातायात नियमों  की जानकारी देते हुए जागरूक  रहने की अपील कर रहे थे ।





 कार्यक्रम के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी ओपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर रामाश्रय राय, यातायात प्रभारी वीरेंद्र यादव, भगवती गंज चौकी प्रभारी उमेश सिंह, बीसीएम के लेबर वेलफेयर ऑफिसर एसपी सिंह, मुख्य सुरक्षा अधिकारी चेतराम सिंह बघेल, सुरक्षा हवलदार मुकेश सिंह, एपीओ गंगा प्रसाद मिश्रा व सचिन वर्मा सहित अन्य कई अधिकारी कर्मचारी तथा गणमान्य लोग मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे