सुल्तानपुर। जिले में सुल्तानपुर जंक्शन पर सोमवार सुबह करीब बजे के आस-पास एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेल यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डीआरएम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर दुर्घटना राहत गाड़ी को फैजाबाद से रवाना कर दिया गया है
प्लेटफॉर्म नम्बर एक से गुज़र रही थी मालगाड़ी:
मालगाड़ी प्लेटफाॅर्म नम्बर एक से गुजर रही थी। इसी बीच उसके चार डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे जोरदार आवाज हुई। तेज आवाज सुनकर रेल अधिकारी और यात्री भी उधर दौड़े। वहीं ड्राइवर नें सतर्कता बरतते हुए गाड़ी रोक दी। स्टेशन अधीक्षक एल एल मीना की सूचना पर फैजाबाद से दुर्घटना राहत गाड़ी मंगाई गई। कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। फिलहाल, अपलाइन से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ