सुनील उपाध्याय
बस्ती । मुंबई आतंकी हमले के दस साल बीत गये। हमले के दौरान होटल में मौजूद बसपा के पूर्व सांसद लालमणि प्रसाद को पूरा घटनाक्रम याद है।उस हमले ने उनकी जिन्दगी बदल दी । लालमणि प्रसाद उस समय मुंबई के ताज होटल में ठहरे थे ।
लालमणि ने फोन पर।बताया कि हमले में जान गंवाने वाले 166 लोगों में उनके परिचित भी शामिल थे । आतंकवादियों की गोलियों की तड़तड़ाहट उनके कानों में आज भी गूंजती है । घटना की याद आते ही शरीर कॉप जाता है । उन्होंने बताया कि वह भाग्यशाली थे जो बच गये । वह होटल की दूसरी मंजिल पर थे और सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच गोलीबारी को उन्होंने एकदम नजदीक से देखा। लालमणि प्रसाद ने बताया कि वह 48 घंटे तक होटल में फंसे रहे ।
उन्हें एनएसजी कमांडो ने बचाया । तब तक उत्तर प्रदेश में उनके घर तक खबर पहुंच चुकी थी । उन्होंने कहा कि हमले का सदमा अभी भी है हालांकि वह बच गये और उन्हें भगवान ने एक तरह से नयी जिन्दगी मिली ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ