Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या सीओ राजू साव का कार्तिक पूर्णिमा मेला में सराहनीय कार्य हेतु पुरोहित समाज ने किये स्वागत







वासुदेव यादव
अयोध्या।  राम नगरी अयोध्या के कार्तिक परिक्रमा व पूर्णिमा मेला सकुशल सम्पन्न होने पर अवध पुरोहित जन-कल्याण समिति के तत्वाधान में अयोध्या के युवा क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव का माल्यार्पण, साल व कनक बिहारी भगवान का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।






संस्था के नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय व महामंत्री राजेश पाण्डेय ने अयोध्या सी0ओ0 राजू कुमार साव को मेला के दौरान उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने पर बधाई देते हुए स्वागत सम्मान किया।
 अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि अयोध्या कार्तिक व पूर्णिमा मेला में जिलाधिकारी डाॅ0 अनिल कुमार पाठक, एस0एस0पी0 जोगेन्द्र कुमार, एस0पी0 सिटी अनिल कुमार सिंह सिसौदिया आदि का सराहनीय कार्य रहा, जिसके चलते अयोध्या परिक्रमा मेला व पूर्णिमा स्नान सकुशल सम्पन्न हुआ।





अधिकारियों के द्वारा अयोध्या के सरयू घाटों पर पण्डा पुरोहित के प्रति सकारात्मक सहयोग रहा। इसके लिए सभी अधिकारीगण बधाई के पात्र हैं। महामंत्री राजेश पांडेय ने मेला में लगे सभी अधिकारियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस मेला में अयोध्या के लोकप्रिय क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में इस बार अयोध्या के घाटों व सरयू स्नान के दौरान कोई भी घटना दुर्घटना नहीं र्हुइं।




 इस दौरान सी0ओ0 राजू कुमार साव ने कहा कि कोई भी मेला या आयोजन हो अगर सर्व जनता का पूरा व सकारात्मक सहयोग मिले तो हर मेला व आयोजन सकुशल सम्पन्न होगा। उन्होंने मेला में सकारात्मक योगदान व भूमिका निभाने वाले के प्रति भी आभार ज्ञापित किया और कहा कि सरयू घाटो पर पुरोहितों का मेला को सम्पन्न कराने में अच्छी भूमिका रही। अतः ये सभी बधाई के पात्र है। 






इस दौरान संस्था के उपाध्यक्ष सुनील पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राहुल पाण्डेय, सूरज लाल पाण्डेय, लवकुश पाण्डेय ‘नन्कू’ व प्रदीप पाण्डेय आदि अन्य  मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे