गोण्डा: बच्चे एक मिट्टी के तरह होते है उन्हे शिक्षक जैसा रुप चाहे वैसा देकर भविष्य उज्जवल बना सकते है।
उक्त विचार दतौली स्थित मनकापुर चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक उमेश सिंह बिशेन ने सीडीयस इंटर कालेज अधियारी बाजार के वार्षिक उत्सव के मुख्य अतिथि पद से कही।उन्होने कहा कि शिक्षक व बच्चे एक साईकिल के पहिया रुपी होते है और जब दोनो पहिया समातंर रुप से चलना चाहिए।जिसमे सबसे ज्यादा शिक्षक के कंधो पर होती है।इन्ही बच्चो में कोई इंजीनियर,डाक्टर,नेता व देश की सेवा करने वाला होगा।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवन किया।स्कूली बच्चो द्वारा एकाकी,नाटक,भारत माता,गीत,कृष्ण सुदामा आदि की झांकी व सांस्कृतिक प्रस्तुत कर दर्शको को मंत्रमुग्ध किया।
विद्यालय के बीते वर्ष हाई स्कूल परीक्षा में सर्व श्रेष्ठ अंक पाने वाले छात्र आशुतोष शर्मा को प्रधान संघ मनकापुर मंत्री अवेधेश उपाध्या द्वारा उपहार स्वरुप साईकिल भेट किया गया।
इस मौके पर प्रधान धनपति धर शुक्ल,सुरेश पान्डेय,सीके पाठक,मोती यादव,जेई अमरेश सिह,संदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।अंत में विद्यालय प्रबंधक पप्पू सिंह आये हुए अतिथियो के प्रति आभार व्यक्त किया।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ