गोण्डा: सोमवार को दो बाइक आमने-सामने भिड़त में दो लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये।जिन्हे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
मनकापुर-रेहरा मार्ग पर स्थित एक निजी विद्यालय के निकट त्रिवेनी प्रसाद उम्र 30वर्ष पुत्र हरिराम अपने पुत्र आयुष उम्र दो वर्ष व साथ में विरुजू उम्र 17वर्ष के साथ पुत्र आयुष को कुत्ता काटने लेने पर इजेक्शन लगवा कर बाइक से सीयचसी से वापस मनकापुर गांव अपने घर जा रहा था
कि इसी दौरान जनपद बलरामपुर के थाना रेहरा बाजार क्षेत्र ग्राम कालू बनकट विलवरिया गांव निवासी अली हसन उम्र35वर्ष व कोतवाली उतरौला क्षेत्र ग्राम बनकटवा गांव निवासी अनवर अली उम्र 45वर्ष पुत्र यतशाम रेहरा से आते समय एक निजी विद्यालय के निकट आमने-सामने भिड़त हो जाने से त्रिवेनी प्रसाद व विरूजू गम्भीर रुप से घायल हो गये।
जिन्हे डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रिफर कर दिया।मामूली रुप से अनवर का इलाज कर घर भेज दिया गया।पुलिस मौके पर पहुच कर तीनो को सीयचसी में भर्ती कराया।वही पटेल नगर निवासी शिवम् सिंह पुत्र यसके सिंह अपने बाइक से उक्त मार्ग पर जाते समय अज्ञात वाहन के ठोकर लग जाने घायल हो गया।जिसे अस्पताल पर इलाज किया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ