Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्र.स.पा. ‘लोहिया’ छात्र सभा अध्यक्ष बने विपिन कुमार








सुनील उपाध्याय 
बस्ती। ए.पी.एन.पी.जी. कालेज छात्र संघ अध्यक्ष विपिन कुमार त्रिपाठी को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ‘लोहिया’ छात्र सभा के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। बुधवार को पार्टी जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव और अन्य पदाधिकारियों ने विपिन कुमार का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।





विपिन कुमार ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है पूरा प्रयास होगा कि छात्रोें के बीच मजबूत पहल किया जाय। पार्टी के छात्रसभा इकाई का शीघ्र विस्तार कर मजबूती दी जायेगी। 





विपिन कुमार त्रिपाठी को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ‘लोहिया’ छात्र सभा का अध्यक्ष बनाये जाने पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शालू यादव, प्रदेश सचिव सुरेश यादव, एबादुल हक, गौतम यादव, डा. अजय पाण्डेय आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि निश्चित रूप से वे पार्टी को मजबूती देने का काम करेंगे। बाल गोविन्द, संतराम यादव, शमीम अहमद, विजय यादव, दुर्गेश यादव, विशाल यादव, अजय कुमार, लवकुश गोंड, विपिन शुक्ल, अभिषेक पाठक, सांवरजीत यादव, गौरीशंकर यादव, राजेश सिंह आदि ने पार्टी के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे