Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर सीएचसी पर समाज कल्याण मंत्री ने लाभार्थीयो को बांटा आयुष्मान कार्ड








गोण्डा: सत्तर सालो बाद गरीब-पिछडो वर्ग के लोगो की चिंता की है तो वे नरेन्द्र मोदी जी है।उन्ही के तर्ज पर योगी भी चल रहे है।





    उक्त विचार गुरुवार को सीयचसी मनकापुर में आयोजित आयुष्मान भारत योजना  कार्ड वितरण के दौरान मुख्य अतिथि पद से सूबे के कैबिनेट समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री मौजूद लाभार्थीयो व आशा बहुए से कही।उन्होने ने कहा कि आयुष्मान का मतलब स्वास्थ,निरोग व दीर्घायु रहो उसी को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब-पिछडो वर्ग के लोगो जो इलाज कराने में लचार है उनके लिये आयुष्मान कार्ड से पांच लाख ₹पये तक निःशुल्क इलाज चिहिन्त निजी व सरकारी अस्पातालो में कराया जा सकता है।






मोदी जी जन-धन योजना,उज्जवला योजना,बेटी बढाऒ-बेटी पढाओ आदि महत्वाकांक्षी योजनाअो को धरातल लाये जिसके लिये मोदी जी को देश वासिंयो के तरफ सें बहुत बधाई है।श्री शास्त्री ने कहा कि पूर्व सरकारो में गरीब वर्ग के लोग इलाज कराने को लेकर जमीदारो के यहां अपनी जमीने गिरवी रखनी पड़ती थी।इस बात को मोदी चिंतन-मंथन कर सभी गरीबो के निःशुल्क आयुष्मान योजना लागू कर दिया है।पंडित दीन दयाल उपाघ्यया का जो सपना था कि लाइन में खडे अन्तिम आदमी तक विकास के चलाये गये योजना उस तक पहुंचे।उसी सपने को मोदी-योगी कर रहे है।






     कार्यक्रम को पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि यूपी सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना केन्द्र सरकार व राज सरकार संयुक्त निर्देशन में चल रही है जो गरीबो व असहाय के लोगो जीवन रक्षक सबित हो होगी।




  इसक्रम में नगर पंचायत अघ्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि मोदी-योगी द्वारा सभी वर्गो के लिये बहुत सी योजनाओ को धरातल उतारा है।उसीक्रम में आयुष्मान भारत योजना का बहुत लाभकारी योजना है।श्री गुप्ता ने कहा कि छूटे लोगो का सर्वे करा कर और लोगो को भी जोडा जायेगा।अभी तो शुरुआत में मनकापुर सीयचसी क्षेत्र के दस हजार कार्ड बने है।




  आयुष्मान कार्ड दुखना देवी,कर्त्ताराम,झिनकन यादव,बहोरे यादव,सुशीला,राम शंकर आदि लोगो मंत्री-चेयर मैन के कर कमलो द्वारा वितरित किया गया।  इस के पूर्व मंत्री को डिष्टी सीयअो डा० एके राय,चिकित्साधिकारी डीके भास्कर,नरेन्द्र गुप्ता,स्टाफ नर्स चंद्रावती आदि लोगो फूल-माला पहना कर स्वागत किया।इस मौके पर पीआरअो वेद प्रकाश दूबे, बाबू लाल शास्त्री, सभासद वैभव सिंह,ओपी सोनी,जर्नादन वर्मा,प्रमोद चंचल,जर्नादन तिवारी,गुड्डू सिंह,केके सिंह,अनूप बाबू,रामदीन,मोल्हु वर्मा,प्रवीण मिश्रा,शुड्डू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे