सुनील उपाध्याय
बस्ती । बस्ती रेलवे स्टेशन पर रात्रि में गाड़ी संख्या 11016 अप कुशीनगर एक्सप्रेस के आगमन पर यात्री अब्दुल हक बस्ती से लोकमान्य तिलक तक के लिये रिजर्वेशन था। गाड़ी में अत्याधिक भीड़ होने के कारण दोनो बच्चों और सामान को चढ़ा दिया
परंतु स्वयं तथा पत्नी उक्त गाड़ी में चढ़ नहीं सकी उक्त यात्री रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती पर आकर सूचना दिए तुरंत रेलवे सुरक्षा बल चौकी बभनान रेसुब ASI राजेंद्र यादव को फोन से सूचित किया गया उक्त गाड़ी बभनान पहुंचने पर उक्त कोच में स्टाफ के साथ पहुंचकर उक्त दोनों बच्चों का नाम पता पूछकर उतारा और गाड़ी से बस्ती रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर स्टाफ के द्वारा लाया गया
दोनो का नाम क्रमशः रेहान व बुशरा खातून उम्र क्रमश 10 एवं 06 वर्ष को उनके माता-पिता को बच्चों के पहचानने के बाद उसके पिता नाम अब्दुल हक निवासी अतरडीहा थाना रुधौली जिला बस्ती को बजे सुपुर्दगी नामा बनाकर उप निरीक्षक अशोक कुमार चौहान रेलवे सुरक्षा बल बस्ती द्वारा उनके माता-पिता को सुपुर्द किया गया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ