बचालो साहब दरोगा जान से मारने की देरहा है धमकी।
रमेश कुमार मिश्र.
गोण्डा।धानेपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली श्री मति बेबी पत्नी बुद्धुलाल ने दबंग दरोगा डोरी लाल से जान बचाने की गोहार पुलिस अधिक्षक गोण्डा से की है।कहा साहब बचालो नही तो दरोगा डोरीलाल दबंगो से मिलकर जान से मार देगा।ये है कानून का राज जहाँ कोई नही है सुरक्षित।
बताते चले की मामला धानेपुर थानाक्षेत्र के ग्रामसभा मुजेहना के मजरा लालीपोखरा थाना धानेपुर जिला गोण्डा की बेबी पत्नी बुद्धूलाल का है।जिसने एसपी को दिए प्रर्थनापत्र में आरोप लगाया की अपनी ही जमीन पर टीनसेड रखे थे जिसको धानेपुर थाने के दबंग दरोगा डोरीलाल,छबिलाल पुत्र रामप्रसाद,मिटठूलाल पुत्र रामप्रसाद,फूलचन्द पुत्र रामचन्दर वा रामचन्दर पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम खीरभारी के मजरा मिश्रौलिया थाना धानेपुर जिला गोण्डा ने उखाड़कर फेक दिया जब थाने पर तहरीर दी तो प्रभारी नीरिक्षक ने डाटकर भगा दिया।और दरोगा डोरीलाल ने धमकी देते हुए कहा की पूरे परिवार को मार दूँगा तुम हमारा कुछ नही बिगाड़ पाओगी।
उक्त के सम्बन्ध में SO से मिली जानकारी के मुताबिक़ मामले को तहसीलदार को सुपुर्द किया गया है।जो अपने दबंग दरोगा और विपक्षियों पर कार्यवाही से दरकिनार होने का प्रयास धानेपुर पुलिस द्वारा किया जारहा है।
बता दें की जब किसी के साथ अन्याय होता देख कोई किसी की मदद के लिए साथ आता है कोई तो उसे SO साहब द्वारा सख्त लहजे में नसीहत दे कर अपमानित करने के अंदाज में कहा जाता है की अपना काम हो तभी थाने पर आया करो दूसरों की ठेकेदारी लेना बन्द करो,
पुलिस अपना काम अच्छे से कर रही है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ