Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जन सहयोग से चमक उठा तरबगंज थाना, अब तक 26थानो का कायाकल्प करवा चुके है इंस्पेक्टर










रमेश कुमार मिश्र.
 गोण्डा।गोण्डा जिले का तरबगंज थाना नये लुक में बनकर तैयार हो गया है।जहाँ हरे भरे परिसर रंगबिरंगे फूलो की क्यारी बिदेशी घास की बनाई गयी मनमोहक पार्क के बीच बना भगवान भोलेनाथ का पवित्र मन्दिर सोभायमान हो रहा है।जिसकी छबि देखते ही बनती है।लोगो के मुख से एक ही बात निकलकर आरही है की ये प्रभारी नीरिक्षक तरबगंज संजय कुमार दूबे की मेहनत,ईमानदारी और कर्तव्यनिष्टा की मिशाल है।जो आज तरबगंज थाना पूरे जिले में आदर्श थाने के रूप में चमक रहा है।








बताते चले की तरबगंज थाने के तेजतर्रार,ईमानदार,कर्तव्यनिष्ट इंस्पेक्टर संजय कुमार दूबे की मेहनत ने रंग दिखाया और आम जनमानस के सहयोग से चमक उठा तरबगंज थाना।थाना परिसर में चारो तरफ हरियाली,रंग बिरंगे फूल व बिदेशी घास से बनाया गया पार्क अतिसोभायमान हो रहा है।बीच मे बनी सीमेंट ईट की सड़क चार चाँद लगारही है।रंगबिरंगे फूलो के बीच बना भगवान भोलेनाथ का पवित्र मन्दिर लोगो में कौतुहल का विषय बना हुआ है।थाना परिसर के बीच में लगे लगभग 300सौ पेड़ यूकेलिप्टिस के और 300सौ पेड़ नीम के तथा 300सौ पेड़ आम के है।300पेड़ करौद के जो थाने की बाउँन्ड्री बना रहे है।


जर्जर हो चुके पूरे थाने की मरम्मत करवा करके सफेद पेन्ट से रंगाया गया है।प्रभारी नीरिक्षक कक्ष को एसीरूम में तब्दील करवाया गया है।सीमेंट से बनी छोटी छोटी क्यारी में लगे गेंदे के रंगबिरंगे फूल तरबगंज थाने की सोभा बढ़ा रहे है।या यो कहे की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी का स्वच्छता अभियान तरबगंज थाने में सजीव बनकर उभरा है।







क्या कहते है इंस्पेक्टर
इंस्पेक्टर तरबगंज संजय कुमार दूबे कहते है की इसी तरह हम 26थाना नये लुक में बनवाकर तैयार कर चुके है तरबगंज 27वाँ थाना है जो आज नये आगाज और अंदाज में दिख रहा है।हमारी मनसा है की कही भी रहे तो साफ सफाई और थाने का रंग रोगन करवाते रहे।जिससे जर्जर हो चुके थाने की आयु बढ़ती रहे।और तो और इसमे लगभग बीस लाख रूपये का खर्च आता है जो जनसहयोग से पूरा किया जाता है सरकारी रूपया एक भी नही लिया जाता है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे