अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के थाना तुलसीपुर पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर दो अपराधियों को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया । पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधी किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे तभी मुखबिर की सूचना पर तुलसीपुर पुलिस ने दोनों को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक देसी पिस्टल 32 बोर की दो जिंदा कारतूस तथा एक तमंचा 315 बोर का एक जिंदा कारतूस के साथ बरामद किया गया । उन्होंने बताया कि बरामद तमंचा संभवत मुंगेर का बना हुआ है । अभियुक्तों से आगे पूछताछ चल रही है गिरोह के सरगना तक पहुंचने का प्रयास पुलिस कर रही है । फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है ।
![]() |
| बरामदगी |
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के अनुसार थाना तुलसीपुर के उप निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा अपने सहयोगियों के साथ तुलसीपुर कस्बे में वांछित वारंटीओं की तलाश में थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि दो व्यक्ति डग्गा पोखारा गन वरिया से नकटी नाला होते हुए इटवा चौराहे की ओर आ रहे हैं जिनके पास अवैध असला व कारतूस भी मौजूद है । सूचना के बाद पुलिस टीम ने चीता मोबाइल से गस्त कर रहे कांस्टेबल संजय यादव व सुनील राय को बुलाकर नकटी नाला पर गाड़ाबंदी किया ।
कुछ ही देर बाद दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए जिन्हें घेर कर पकड़ लिया गया । पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम इलियास पुत्र जमाल अहमद निवासी बलरामपुर चौराहा थाना तुलसीपुर तथा संतोष मिश्रा पुत्र अजीत मिश्रा निवासी बड़का बड़गांव थाना तुलसीपुर बताया । तलाशी में इलियास के पास से एक आदत देसी पिस्टल 32 बोर का दो जिंदा कारतूस के साथ पाया गया वहीं संतोष के पास से 315 बोर का एक देसी तमंचा एक जिंदा कारतूस के साथ बरामद किया गया ।
पूछताछ में संतोष मिश्रा ने बताया कि इलियास के पास बरामद पिस्टल ₹28000 में तथा तमंचा ₹2000 में खरीदा था । दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है । गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा के साथ कांस्टेबल सुनील कुमार राय, उप निरीक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह व कांस्टेबल संजय यादव शामिल थे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ