Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अर्न्तजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का डीएम ने किया शुभारम्भ









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! बाइसवीं अर्न्तजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिलाधिकारी शम्भु कुमार एवं पुलिस अधीक्षक एस आनन्द द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मेंं किया गया। शुभारम्भ के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बैटिंग करके क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज किया। प्रारम्भ में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आयी हुई टीमों से परिचय प्राप्त किया और सभी टीमों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिये हार्दिक बधाई भी दी। 







पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच फतेहपुर और कौशाम्बी टीम के बीच खेला गया। यह प्रतियोगिता आज से प्रारम्भ होकर 08 दिसम्बर तक खेला जायेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे