Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खाद्य सचलदल द्वारा अभियान चलाकर कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 लखनऊ के आदेश व जिलाधिकारी शम्भु कुमार के निर्देश के क्रम में अभिहित अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह के आदेश के अनुपालन में प्रभारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में खाद्य सचलदल द्वारा अभियान चलाकर कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।







 प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा  जिले के मानिकपुर कुण्डा प्रतापगढ़ स्थित शमशाद अहमद के प्रतिष्ठान से राजभोग का नमूना संग्रहित कर लगभग 10 किग्रा0 राजभोग जब्त कर खाद्य कारोबारकर्ता की अभिरक्षा में सौपा गया एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतनेश कुमार द्वारा स्थान डेरवा बाजार स्थित लालजी के प्रतिष्ठान से नमकीन का नमूना संग्रहित किया गया। उक्त सभी नमूनें जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जा रहे है।







 जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावटी खाद्य पदार्थ विक्रय करने वाले खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी। खाद्य सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार सिंह बालेन्दु शेखर मंगलमूर्ति जनार्दन सिंह एवं अंजनी कुमार मिश्रा भी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे