Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्वास्थ्य केन्द्र वजीरगंज में काबीना मंत्री ने शिविर लगाकर वितरित किया आयुष्मान स्वास्थ्य योजना कार्ड










डॉ ओपी भारती 
गोंडा । गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वजीरगंज के प्रांगण में आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र  शिविर लगाकर वितरित किया गया। क्षेत्रीय विधायक व सूबे के काबीना मंत्री रमापति शास्त्री ने प्रमाणपत्र  वितरित किया। 





 
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के 2 हजार 5 सौ  लाभार्थियों को आयुष्मान भारत का प्रमाण पत्र दिया गया है। काबीना मंत्री ने बताया कि  वर्ष 011  के सामाजिक आर्थिक जनगणना में पात्रता सूची से लाभार्थियों का चयन किया गया है। इसके अंतर्गत आने वाले परिवारों को  इलाज के लिए आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।






 प्रशासन द्वारा चिन्हित अस्पतालों ऐसे लाभार्थियों का  निःशुल्क इलाज किया जायेगा।कार्यक्रम में मंत्री के जन्संपर्क अधिकारी बेद प्रकाश दूबे, मंत्री अनुज बाबूलाल शास्त्री, सीएचसी अधीक्षक आशुतोष शुक्ला,डाक्टर दीपक सिंह, बेद प्रकाश भारती, पवन सिंह, प्ररदीप तिवारी, जग्दम्बा पाण्डेय रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष तिवारी व समापन अनूप सिंह ने किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे