गोण्डा: पंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रबंधक के विरुद्ध विश्वास का अपराधिक हनन का प्राथमिक दर्ज किया है।
बताते चले कि मनकापुर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा गन्ना सीमित के तत्कालीन शाखा प्रबंधक शाहिद अली से कस्बा निवासी अफसर अली पुत्र इरशाद अली का सम्बध हो गया और अफसर अली उक्त बैंक का खाताधारक होने के कारण वर्ष2014में बैंक से ऋण लेकर चार पहिया वाहन फाइनेंस करा लिया।जिस की किस्त बराबर जमा कर रहा था।शाखा प्रबंधक द्वारा गाडी का सारा कागजात ले कर कहा कि गाडी हमे दे दो और मुझ से रुपया ले लो तथा बकाया किस्त जमा करता रहूँगा।
पीडित ने विश्वास कर बेचीनामा सशंर्त लिख दिया।इसी दौरान शाखा प्रबधक का स्तान्तरण हो गया अोर वे मुरादाबाद अपने घर चले।ऐसी स्थित में किस्त न जमा होने परबैंक द्वारा नोटिस मिलने लगा।पीडित बार-बार फोन करने पर तत्कालीन शाखा प्रबधक द्वारा फोन नही रिसीव किया जाता है।
मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस अधीक्षक गोण्डा से किये जाने पर स्थानीय पुलिस शाखा प्रबंधक के विरूद्व विभिन्न धाराअो प्राथमिक दर्ज कर लिया है।वही प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज ने बताया कि यसपीसाहब के आदेश मामला दर्ज कर लिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ