कहोबा में भाजपा नेता भरत सिंह के आवास किसानों की समस्याओं से रूबरू हुए मंत्री
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री समाज कल्याण रमापति शास्त्री शुक्रवार को मनकापुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान कहोबा में मंडल उपाध्यक्ष भरत सिंह के आवास पर उन्होंने भोज किया तथा किसानों की समस्याओं से भी रूबरू हुए।
कहोबा में किसानों ने मंत्री रमापति शास्त्री के सामने गन्ना भुगतान की समस्या रखी। किसानों द्वारा मंत्री को बताया गया कि बजाज चीनी मिल कुंदुरखी ने अभी तक पिछले पेराई सत्र का भुगतान नहीं किया है। भुगतान न मिलने से तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्पष्ट कर दिया है कि किसानों के गन्ना का एक भी रूपया बकाया नहीं रहने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का एक भी रूपया बकाया नहीं रहेगा। मिलें तब तक चलेंगी, जब तक एक भी गन्ना खेतों में खड़ा रहेगा। इस सम्बंध में मुख्यमंत्री द्वारा चीनी मिल मालिकों और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि गन्ना किसानों की समस्याओं के बाबत प्रदेश के गन्ना मंत्री से बात हुई है। आगामी 11 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक में इसे व्यक्तिगत रूप से रखते हुए भुगतान तथा अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाने पर विचार विमर्श किया जाएगा।
इस मौके पर भरत सिंह, के.के.सिंह, सतीश मिश्र, प्रमोद आर्य चंचल, रमेश सिंह, आनंद सिंह, पिंगल बौद्ध, रामप्रवेश तिवारी, रिंकू सिंह, पिंकू सिंह, एन.के. सिंह, संतोष तिवारी, मन्ना जायसवाल, उदयराम तिवारी, वीरेंद्र पांडेय, गोवर्धन चौहान, गोमती चौहान, शिवपूजन पांडेय आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ