गोण्डा: शुक्रवार को35वर्षीय महिला अज्ञात ट्रेन से कट जाने से मौके पर मौत हो गयी।शव को पुलिस ने कब्जे मे ले लिया।
मनकापुर-गोण्डा रेल खंड पर स्थित 245स्पेशल गेट से लगभग एक हजार मीटर के दूरी पर डाउन ट्रैक पर अज्ञात ट्रेन से कट गयी।जिससे घटना स्थल पर मौत हो गयी।रेलवे के मेमो सूचना पर पहुंची सिविल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी।
काफी देर बाद मृतका की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कन्नूपुरराजा के मजरे चौकोरवा गांव निवासी शिव बरन की पत्नी मझिला के रुप में शिनाख्यत हुई।
वही यसयसआई राम अशीष यादव ने बताया कि मृतका के पति के अनुसार पत्नी का दिमागी हालत गडबड़ थी।प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज ने बताया कि मृतका के शव को जिला मुख्यालय भेजा गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ