गोण्डा:ठण्ड से निजात पाने के लिए बिस्कुट के बेकरी में लगे ओवन से ताप रहे किशोर की ओवन में फंस कर झुलसने से मौत हो गयी |
क्या है पूरा मामला
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर-रेहरा मार्ग पर बैरीपुर रामनाथ गाँव निवासी गोपी जयसवाल की मिल्क रस्क विस्कूट फैक्ट्री ( बेकरी) है।जहाँ गुरुवार को गोपी के पुत्र दीपक जयसवाल उम्र 15वर्ष लगभग जो एक निजी स्कूल में नौवी कक्षा छात्र था। बाहर ठंड होने के कारण फैक्ट्री के अंदर ओवन में ताप रहा था।
![]() |
| फ़ाइल फोटो मृतक |
अचानक बंद हो गया दरवाजा
इसी दौरान ओवन का दरवाजा बंद गया दीपक अंदर फंस गया जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी इस दौरान दीपक ओवन के ताप से असमयिक काल के गाल में समां गया |
पढ़ाने के लिए हुई खोज
दीपक को ट्यूशन पढाने के लिये शिक्षक आये तो परिजनो द्वारा खोज-बीन होनी लगी। दीपक खोजते हुए परिजन ओवन के पास पहुंचे। जहां दीपक ओवन के अंदर मृत्य आवस्था में पाया गया। आनन-फानन में मृतक के पिता दीपक के शव को सीयचसी ले कर आये। जहां चिकित्सक डीके भास्कर द्वारा बताया गया कि मृत्यु बहुत पहले हो चुकी है। जिससे परिजनो में कोहराम मच गया। सीयचसी की सूचना पर मनकापुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया।
वही प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज ने बताया कि पीयम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थित स्पष्ट हो पायेगी।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ