Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग हुआ आगाज









शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़ !  बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नगर के संत अंथोनी इंटर कॉलेज में दो दिवसीय मंडलीय बाल - क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का भव्य  आगाज शुक्रवार को हुआ ! कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक प्रयागराज मंडल प्रयागराज रमेश कुमार तिवारी ने दीप प्रज्वलित व मां सरस्वती के चित्र पर  माल्यार्पण कर शुभारंभ किया ! 




 उक्त प्रतियोगिता में प्रयागराज कौशांबी फतेहपुर व प्रतापगढ़ के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी निभाई ! कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान प्रतियोगिता में भागीदारी निभाने पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अतिथिगणो को मार्च कर सलामी दी  इसी के साथ नगर के बच्चों द्वारा सरस्वती गीत के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया ! उक्त प्रतियोगिता में 50 मीटर से लेकर 600 मीटर तक की दौड़ के साथ लंबी कूद ऊंची कूद चक्का फेंक गोला फेंक कबड्डी खो-खो आदि का आयोजन प्रथम वर्ग पूर्व माध्यमिक वर्ग बालक बालिकाओं द्वारा किया गया !
  उक्त कार्यक्रम का समापन शनिवार को किया जाएगा ! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक प्रयागराज मंडल रमेश कुमार तिवारी ने कहा कि खेलों से छात्र-छात्राओं के बौद्धिक शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है ऐसे आयोजनों से बच्चों में सहजता आपसी सद्भावना सद्विचार उत्पन्न होंगे !




इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में आए प्रतिभागियों शिक्षकों  अभिभावकों तथा अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अनुशासित तथा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बच्चे ही राष्ट्र  की भावी सकती हैं इस शक्ति के सर्वागीण विकास के लिए क्रीड़ा प्रतियोगिता का स्थान महत्वपूर्ण है ! 





ऐसे आयोजनों से नौनिहाल अपनी प्रतिभाओं का अधिकतम सदुपयोग कर नवीन कीर्तिमान स्थापित करेंगे और अपने-अपने जनपद  का गौरव  बढ़ाने में सफलता हासिल करेंगे !  कार्यक्रम में  प्रमुख रूप से वित्त एवं लेखाधिकारी रमेश सिंह खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार सिंह श्रीमती मंजू सिंह राम कुमार सिंह सुशील कुमार सिंह शैलेंद्र प्रताप सत्य प्रकाश पांडेय  सहित आदि लोग मौजूद रहे !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे