Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खोड़ारे में युवक-युवती की लाश मिली, हत्या की आशंका









युवती की लाश पोखरे में तो युवक की लाश पेड़ से लटकती मिली
डीआईजी, एएसपी सहित कई थानों की पुलिस घटना स्थल पहुंची
मिथलेश शुक्ला (नीतू पंडित)
बभनान। गोण्डा : खोड़ारे थाना क्षेत्र के पिपरा बारा खां गांव के कुछ लोग शुक्रवार की सुबह गन्ना काटने के लिए खेत में गए थे।






 गांव के पूरब स्थित पोखरे के अन्दर एक बाइस वर्षीया युवती व सत्ताइस वर्षीय युवक की लाश देखकर होश उड़ गए। कुछ ही देर में सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। युवती के मुंह से झाग निकल रहा था और गले पर काला निशान था।

वहीं युवक की लाश सागौन के पेड़ से लटकी हुई थी और घुटना जमीन से टिका हुआ था। उसके भी गले पर कसे जाने का निशान था। पास में ही एक प्लास्टिक की थैली में मैलाथियान पाउडर और दो मोबाइल बरामद हुआ। 





ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरवर की सूचना पर थानाध्यक्ष खोड़ारे इंद्रजीत यादव व छपिया थानाध्यक्ष बृजेंद्र पटेल घटना स्थल पहुंचे और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।





घटना स्थल का डीआईजी रेंज देवीपाटन अनिल कुमार राय, एएसपी गोण्डा हिद्रेश कुमार सहित अन्य ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस बाबत डीआईजी रेंज देवीपाटन अनिल कुमार राय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। साथ ही बरामद मोबाइल को सर्विलांस सेल को दिया गया है। फिलहाल शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे