अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। सशस्त्र सीमा बल 50वीं वाहिनी के सौजन्य से बढ़नी ब्लाक के दुधवनिया बुजुर्ग स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार से शुरू हुये पांच दिवसीय वृहद सामाजिक चेतना अभियान के चौथे दिन के कार्यक्रम मे सेन्ट ज्यूडस स्कूल बढ़नी के छात्र- छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इसके अतिरिक्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुधनिया के बच्चों ने स्वच्छता पर नाटक, अमरावती पब्लिक स्कूल त्रिलोकपुर के बच्चों ने गीत और नृत्य को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। अजंली नाम की एक छोटी बच्ची ने एक सुंदर नृत्य पेश कर सभी का मन मोह लिया । जोशीले बैण्ड लखनऊ के कलाकारों और गायकों ने मनमोहक गीतों को गाकर लोगों का मनोरंजन किया ।
रवि के द्वारा मीठी सुरेली आवाज में गाया गया गीत सन्देशे आतें है पर लोग झूमने लगे। कार्यक्रम मे डा.फाहिम खालिद के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण और पशु चिकित्सक एलडी सिंह के देखरेख में पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया ।
50वी वाहिनी एस.एस.बी बलरामपुर के द्वारा स्कूली बच्चों का कब्बड्डी, वालीबॉल, लडके और लडकियों की दौड़, ऊंची कूद के मैच का आयोजन किया गया । लडकियों में यासमी पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बच्ची ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सुमन यादव प्रभावती पब्लिक स्कूल त्रिलोकपुर की बच्ची ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।वहीं नसीब प्रथम स्थान पर तो उजेर द्वितीय स्थान पा कर दौड़ में विजेता रहे ।

लम्बी कुद में अरूज प्रथम स्थान पर और गौरव द्वितीय स्थान पर विजेता रहे । जागृति स्पोर्टस क्लब बढनी और फ्रन्डस क्लब के बीच वालीबॉल मैच हुआ। जागृति स्पोर्ट्स कल्ब की टीम विजेता रही । कब्बड्डी का मैच दुधनिया डी और रमिला के बीच खेला गया। स्कूल के बच्चों के बीच लेखन प्रतियोगिता भी करवाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जे. के शुकला कस्टम अधिकारी बढनी, डिप्टी कमाण्डेन्ट बृजेश सिंह प्रतिहार, निरीक्षक बजरंग लाल, तेजराम, ज्ञान शकंर तिवारी, अविनाश, जय नारायण बराला,राकेश, ग्रामप्रधान दुधवनिया हैदर आलम, सहित तमाम लोग मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ