Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाल मेले में विज्ञान प्रदर्शनी के साथ व्यंजनों का उठाया लुफ्त









अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो।पूरा बाजार एचबीएस नेशनल कॉलेज सरायराशी में शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में कला प्रदर्शनी व बाल मेला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रबंधक राम कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर व फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने कहा कि बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी काफी सराहनीय है। 




ये बच्चे निश्चित ही आगे चलकर विज्ञान की क्षेत्र में देश का नाम रोशन करेंगे  विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं दिव्यांशी सिंह कंप्यूटर में प्रथम एसएसटी में प्रथम सेजल जायसवाल पर्यावरण में काजल मिश्रा को प्रथम पुरस्कार के साथ बच्चों ने मनमोहक वैज्ञानिक माडल प्रस्तुत किये। 



बच्चो ने  जेसीबी, पर्यावरण संरक्षण, जन संरक्षण,वाटर हार्वेस्टिंग, कैशलेस प्रक्रिया के अंतर्गत पोश  मशीन ,पेटीएम, गणित सूत्र आदि के माडलो ने लोगों का मनमोह लिया इस अवसर पर आर्ट गैलरी एक खेल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया बाल मेले में बच्चों ने खाने-पीने का सामान व खिलौनो की स्टाल लगाकर अभिभावक और अपने शिक्षकगण को आकर्षित किया बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन चाऊमीन, इटली, केक, छोला-भटूरा,आलू की टिक्की,गोल गप्पे का लुफ्त उठाया। इस मौके पर शीतला सिंह  टीवी सिंह जय सिंह बीपी सिंह सहित तमाम अभिभावक व शिक्ष्षक शिक्षकाएं  आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे