मोहम्मद रियाजुद्दीन
नवाबगंज, गोंडा। भारतीय संस्कृति की विधा है योगा।योग के माध्यम से युवा पीढ़ी के चरित्र का विकास होता है।उपरोक्त विचार सचिव योग संघ उत्तर प्रदेश और इन्टरनेशनल रेफरी योगा स्पोर्ट्स उत्तर प्रदेश प्रशांत आर्य ने नवाबगंज के आर्यसमाज के सालाना जलसे के समापन अवसर पर आर्य वीर दल द्वारा संचालित दयानंद बाल विद्या मंदिर के प्रांगण में एक दिवसीय योग शिविर को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। योगा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश प्रदेश के सदस्य प्रशांत आर्य ने कहा की योगा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण को मजबूती मिलती है, योगा से मन और तन तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही भविष्य भी उज्जवल है।
योग संघ उत्तर प्रदेश के द्वारा समूचे भारतवर्ष में निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जाता है। योग शिविर में योगा ,पिरामिड राइफल शूटिंग ,रोप योगा ,सेल्फ डिफेंस ,जूडो ,कराटे ,इंटरनेशनल स्तर पर सूटिग, इंटरनेशनल स्तर पर आरचरी सहित समस्त गतिविधियों का संचालन होता है।
जिसमें पूरे भारत के हजारों छात्र अपने तन और मन के साथ भविष्य को संवारते हैं। प्रशांत आर्य ने दयानंद बाल विद्या मंदिर के प्रांगण में क्षेत्र के सैकड़ों आर्य वीरों ,सम्मानित सज्जनों, विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओ, सैकड़ों बच्चों को योगा का निरंतर अभ्यास कराया।
विद्यालय प्रबंधक राधेश्याम आर्य ने प्रशांत आर्य का हार्दिक अभिनंदन स्वागत किया। विद्यालय के अध्यापिकाओ ने शिविर के आयोजन अवसर पर प्रांगण में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत गीत प्रस्तुत कर स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष त्रिभुवन केसरवानी सचिव संजय प्रजापति, प्रधानाचार्य राम शिरोमणि गुप्ता प्रबंधक गुड्डू जी पहलाद कश्यप रिंकू बाबा ,अध्यापिकाओ में सविता तिवारी ,दीपिका निगम, रीमा ,नसरीन ,रानी गुप्ता, परवीन बानो ,सुनीता साहू, उषा नसरीन, एकता , विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ