Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाज सेवा का कार्य करने वाले लोग वास्तव में होते है महान: डीएम









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! अम्बा साहेब ट्रस्ट एवं शारदा संगीत महाविद्यालय की ओर से सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार को अम्बा साहेब ट्रस्ट के बोर्ड के सदस्य एवं शारदा संगीत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य जितेन्द्र बहादुर सिंह ने 25 हजार रू0 का दान निजी फण्ड से चेक के जरिये प्रदान किया। समूचे देश में सैनिक कल्याण एवं पूर्नवास हेतु सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर को मनाया जाता है 





जिसके अन्तर्गत जिलाधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों से एकत्र होने वाली सहायता राशि को सैनिक कल्याण एवं पूर्नवास हेतु उपलब्ध कराया जाता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने उनके कार्यो की सराहना और प्रशंसा करते हुये कहा कि समाज सेवा का कार्य करने वाले लोग वास्तव में महान होते है तथा दूसरों के लिये भी प्रेरणा का बड़ा स्रोत होते हैंं। उन्होने कहा कि ऐसे लोगों से ही समाज सेवा का जज्बा नये लोगों में भी उत्पन्न होता है तथा समाजसेवा करने वाले लोग ही नई पीढ़ी के लिये पथ प्रदर्शक होते है, दूसरे के प्रति करूणा और परोपकार की भावना रखने वाले ही समाजसेवी कहलाते है।







 इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफिटनेन्ट कर्नल राकेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को सशस्त्र सेना का फ्लैग लगाया तथा अम्मा साहेब ट्रस्ट के ट्रस्टी आनन्द मोहन ओझा, ट्रस्ट के बोर्ड के सदस्य डा0 दयाराम मौर्य रत्न ट्रस्ट के संरक्षकगण रोशन लाल ऊमरवैश्य राजीव कुमार आर्य एवं राम कृष्ण शुक्ल सुरेश तथा फ्लाइट लेफ्टिनेन्ट अमर सिंह अपर डिवीजन क्लर्क राम कौशल, सूबेदार सत्य प्रकाश वारंट अफसर प्रेमचन्द पाण्डेय सूबेदार एस0पी0 मिश्रा कैप्टन ओंकारनाथ नायब सूबेदार राम आसरे पेटी आफिसर बृजेश कुमार सिंह एवं नायब सूबेदार श्रवण कुमार पाल सहित समूचे जनपदवासियों को जिलाधिकारी ने सशस्त्र झण्डा दिवस की बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे