Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एक रूपये का छोटा सिक्का न लिया तो दर्ज होगी प्राथमिकी










अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। एक रूपये का छोटा सिक्का न लिया तो भारतीय मुद्रा का अपमान मानते हुए प्राथमिकी दर्ज होगी।रुदौली के उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा ने के मुताबिक आरबीआइ की गाइड लाइन के अनुसार एक रूपये का छोटा सिक्का बन्द नही किया गया है। आरबीआई का जो आदेश आया है।उसमे कहा गया है।





कि जो लोग एक रूपये का छोटा सिक्का लेने से इंकार करें।उनके खिलाफ भारतीय मुद्रा का अपमान मानते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी।उन्होंने कहा कि एक रूपये का छोटा सिक्का बंद होने की झूंठी अफवाह फैलाई जा रही है।ऐसे लोगों के विरुद्ध शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जायेगा।सिक्का चाहे छोटा हो या बड़ा दोनों चलन में है।



लगभग छः माह से रुदौली तहसील क्षेत्र में व्यापारी व् दुकानदार ग्राहकों से एक रूपये का छोटा सिक्का लेने से इंकार कर रहे हैं।जिसको लेकर आये दिन ग्राहकों व् दुकानदारों में अक्सर नोंकझोंक देखने को मिलती है।मवई क्षेत्र की बाजार भक्तनगर में ऐसा ही एक मामला देखने को मिला।यहां मीरमऊ निवासी  नवनीत से परचून के दुकानदार से एक रूपये के छोटे सिक्के के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।और काफी नोंकझोंक होने लगी।वहां मौजूद अन्य ग्राहकों ने बीच बराव कर मामला शांत कराया।मौलारे के महेंद्र पाण्डेय व् रिटायर्ड बैंक कर्मी विमल कुमार इसे महज अफवाह मानते हैं।उनका कहना है।कि बड़े व्यापारी सिक्का न लेने के कारण ये अफवाह फैला रहे हैं।कि एक रूपये का छोटा सिक्का चलन से बाहर हो गया है।



भेलसर स्थित स्टेट बैंक के शाखा प्रबन्धक हरिश्चंद मौर्या का कहना है।कि कोई सिक्का आरबीआइ की तरफ से बन्द नही किया गया है।लोग झूंठी अफवाह के चलते सिक्का लेने से इंकार कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे