Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लूट की घटनाओं में सम्मिलित अंतर्जनपदीय 3 लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में










शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़ !  जिले के जेठवारा थाना अंतर्गत साधन सहकारी समिति व थाना लालगंज अंतर्गत सगरा सुंदरपुर स्थित पेट्रोल पंप लीलापुर में टाइनी शाखा में हुई  विगत दिनों लूट की घटनाओं में सम्मिलित तीन शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के पैसे अवैध असलहे व कारतूस एवं वाहन बरामद कर तीन लूट की घटनाओं के अनावरण में सफलता हासिल की है ! 






उक्त खुलासा पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने पुलिस लाइन स्थित सई कंपलेक्स में पत्रकारों के समक्ष किया ! एसपी ने पत्रकारों को बताया कि जनपद में हुई अपराधिक वारदातों के अनावरण हुआ सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के अंतर्गत जनपद की स्वाट टीम इंटेलीजेंस विंग व स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलन किया जा रहा था कि  मुखबिर  ने सूचना दी कि मु. अ. सं. - 585  /  18 धारा 286  , 392 भादवि से संबंधित अभियुक्त फारुख  पुत्र रउफ निवासी सराय बाबू थाना जेठवारा अपने दो अन्य साथियों के साथ लक्ष्मीगंज बाजार में इकट्ठा हुए हैं और मोटरसाइकिल से मांधाता की तरफ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में आ रहे हैं !







 मुखबीर के सूचना पर स्थानीय पुलिस व स्वाट टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी करते हुए  पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जाने लगी ! लक्ष्मीगंज बाजार के तरफ से आने वाली प्रत्येक मोटरसाइकिल पर सतर्क दृष्टि रखी जाने लगी थोड़ी देर के पश्चात दो मोटरसाइकिल लक्ष्मी गंज बाजार के तरफ से आते दिखाई दी पुलिस टीम द्वारा उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वह रुकने के बजाय और तेज गति से भागने का प्रयास किए जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया !



पुलिस की इस घेराबंदी में जेठवारा थाना के सरायबाबू निवासी फारूख पुत्र रऊफ व तारापुर खुर्द भीखमपुर निवासी अबूबकर पुत्र शौकत तथा जेठवारा थाना इलाके के ही सराय बाबू निवासी फहीम पुत्र नूरूल हसन पुलिस टीम के हत्थे चढ गये ! अभियुक्तों के कब्जे से लूट के दो हजार रुपए नगद दो अवैध असलहे व चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है ! एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर गिरफ्तार किए गए शातिर मुजीब  गुलजार व मेराज  , नफीस आशिफ  गैंग के सक्रिय सदस्य  तथा इस गैंग के सदस्य एक दूसरे के साथ मिलकर जनपद व आसपास के जनपदों में अपराधिक वारदातों को अंजाम देते रहते हैं !





एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए फारूक ने बताया कि 19 नवंबर 2018 को साधन सहकारी समिति आशापुर थाना जेठवारा में मुजीब आसिफ व  मेराज ने लूट की थी जिसमें मैं लक्ष्मीगंज बाजार में रहकर निगरानी कर रहा था ताकि लूट करने के बाद यह लोग आसानी से निकल जाएं और पकड़े न जा सके!  फारूक  ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद मुझे  मेरे हिस्से के 30 हजार रुपये मिले थे मेरे पास से बरामद 2 हजार रुपये वही है जो मुझे हिस्से में मिले थे ! शेष खर्च हो गए हैं मेरे पास से बरामद मोटरसाइकिल वही मोटरसाइकिल है जिससे वह  लूट की गई 






उसने पुलिस को बताया कि लगभग 2 महीने पहले गुलजार पुत्र मुस्तकीम निवासी  शेखनपुर थाना मांधाता साहिल पुत्र अज्ञात निवासी हरिहरपुर थाना मांधाता व मुजीब उपरोक्त ने थाना लालगंज के सगरा सुंदरपुर के पास सछम ढाबा के बगल में पेट्रोल पंप के मैनेजर को लूटा था इस घटना के लगभग 10 दिन पहले इन्हीं तीनों ने थाना लालगंज के लीलापुर में टाइनी शाखा को भी लूटा था ! यह बात मुझे मुजीब ने बताई थी हम लोग साथ में मिलकर काम करते हैं ! एसपी ने बताया कि बराबद मोटरसाइकिल के संबंध में अभियुक्तों ने बताया कि यह मोटरसाइकिल नफीस ने कहीं से चोरी कर हमें दी है ! एसपी ने बताया कि इसके अतिरिक्त गैंग के विभिन्न सदस्यों ने एक दूसरे के साथ मिलकर जनपद जौनपुर व प्रयागराज में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है ! 




एसपी ने बताया कि जनपद का शातिर लुटेरा मुजीब पूर्व में गिरफ्तार हो कर जेल जा चुका है ! इस गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है !   गिरफ्तारी व बरामदगी में  सम्मिलित पुलिस टीम को 5  हजार रुपए नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने का एसपी ने घोषणा की है !
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे