Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा :योगी राज में चौथे स्तम्भ पर दबंगो का कहर जारी










रमेश कुमार मिश्र
 गोण्डा। योगी सरकार में भी दबंगो का कहर जारी है।और कही से कोई नकेल कसती नजर नही आरही है।दबंगो का दिनो दिन मनोबल बढ़ता जारहा है।चौथा स्तम्भ भी सुरक्षित नही रह गया है।आये दिन हमला होता रहता है और पुलिस प्रशासन दबंगो के ऊपर कार्यवाही करने से कतरा रहा है।हो भी क्यो ना दबंग और पुलिस का गठजोड़ बहुत पुराना है।और कुछ सफेद पोस भी दबंगो का साथ दे रहे है।जिससे दबंग बेलगाम होकर हमले पर हमला कर रहे है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।जिससे कोई सुरक्षित नही रह गया है।






बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्राम गडौली के मजरा बदली पुरवा निवासी पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के ऊपर दिनाँक 18/12/2018को सुबह 08बजे दबंगो ने  मददगारो के साथ मिलकर हमला कर दिया और जान से मारने की नियत से अबैध असलहा से फायर भी किया।जिससे गम्भीर रूप से घायल हुए मनोज श्रीवास्तव को सीएचसी तरबगंज में भर्ती कराया जहाँ से हालात गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रिफर किया गया है।खबर लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नही किया गया था।







प्रभारी उप नीरिक्षक तरबगंज संजीव सिंह ने बताया की जाँच की जारही है मामला पुराना है आपसी रंजिस में हमला हुआ है।मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।दबिस जारी है।जल्द से जल्द अभियुक्तो को गिरप्तार कर लिया जायेगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे