राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पत्रकारों से रूबरू होने के साथ सुनी महिलाओं की शिकायतें
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! बेल्हा पुलिस नाबालिग लड़कियों के मामलों में लापरवाही बरत रही है। पुलिस व प्रशासन की लापरवाही से जमीन के मामलों में भी महिलाओं को परेशान किया जा रहा है !
उक्त बातें महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई करने बुधवार को प्रतापगढ़ आई राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में पीड़िताओं के मामलों की सुनवाई करने से पूर्व पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहीं । उन्होंने कहा कि उनके पास महिलाओं के उत्पीड़न के जितने मामले में आ रहे हैं उनमें आधे से अधिक जमीन के विवाद से जुड़े हैं। इसे उन्होंने प्रशासन की लापरवाही का परिणाम बताया।
उनके पास फरियाद लेकर आने वालों में शामिल सांगीपुर की एक किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी के तीन अपहर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। उसकी बेटी प्रयागराज के नारी निकेतन में बंद है लेकिन आरोपितों की मिलीभगत के कारण बेटी से मिलने नहीं दिया जा रहा है।
अनीता सिंह ने इस मामले में दखल देकर उसकी मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए व्हाट्सएप नम्बर उपलब्ध कराया जा रहा है। उस पर घर बैठे शिकायत की जा सकेगी। अष्टभुजा नगर स्थित रमा मिश्रा के स्वाधार केन्द्र में पाई गई अनियमितता के मामले में उन्होंने बताया कि रमा मिश्रा ने बुधवार को उन्हें एक प्रार्थनापत्र देकर परेशान किए जाने का आरोप लगाया है, उसकी जांच की जाएगी।
इसके उपरांत महिला उत्पीड़न से जुड़े शिकायतों की सुनवायी की ! इस दौरान उनके समक्ष कुल 10 महिलाओं ने अपनी शिकायतें दी ! शिकायत को संज्ञान में लेकर राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सीओ सदर बविता सिंह को इसकी जांच कराकर शिकायत का निस्तारण करने के लिये निर्देशित किया। अन्य मामलों में संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया !
शिकायतों की सुनवाई करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धित जो भी शिकायतें पुलिस विभाग में आये उसके निस्तारण में लापरवाही न बरती जाये अगर यदि पुलिस विभाग द्वारा लापरवाही की जायेगी तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
इस मौके पर सीओ सदर बविता सिंह महिला थानाध्यक्ष दुर्गावती यादव ज्योतिमा सिंह महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सहित महिला समाख्या एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक से सम्बन्धित महिलाये उपस्थित रही।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ