Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तीन सिपाही गौ-तस्करों को देते थे गोपनीय सूचना ,लाइन हाजिर










अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो।गौ-तस्करों से मिल कर उन्हें गोपनीय सूचना देने के आरोप में जांच कर रहे सीओ बीकापुर ने लाइन हाजिर की कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तीनों सिपाहियो को  लाइन हाजिर कर दिया है।






गत दिनों रौनाही के कोला गांव में पकड़े गये गौ-मास के आरोपियों के मामले में पुलिस की गोपनीय सूचना को तस्कर तक देने के आरोप में सीओ बीकापुर की जांच में रौनाही थाना के तीन सिपाहियों को लाईन हाजिर कर दिया गया। पुलिस सेल के अनुसार थाना की गोपिनीय सूचना को पशु तस्करों तक पहुचाने के आरोप में सीओ बीकापुर अरविन्द चौरसिया द्वारा की जांच में पाया गया कि यह तीनों सिपाही कही न कही पशू तस्करों की मदद कर रहे हैं।







 जिस पर थाना रौनाही के तीनों सिपाहियो विजय कुमार सरोज, मो.मुजिम्मिल मलिक व फैजान अहमद के खिलाफ कार्यवाही करते हुऐ आरोपी सिपाहियों  को लाईन हाजिर कर जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि इस तरह पुलिस का कोई भी सिपाही अगर विभाग की गोपिनिय सूचना को अपराधियों के सामने लाने का मामला जानकारी में आता है तो उक्त सिपाही के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे