गोंडा :लगभग 20 वर्षों से एक ही स्थान पर जमे डॉक्टर अनिल कुमार राय को विभागीय अधिकारियों ने एक बार फिर जोर का झटका धीरे से दिया है जिससे डॉक्टर अनिल कुमार राय के अंदर खलबली मच गई है और वे अपने बचाव के लिए सफेदपोशों के चरण वंदन में जुट गए हैं|
बताते चलें कि मनकापुर सीएससी में तैनात डॉक्टर राय का इससे
पूर्व भी स्थानांतरण हो चुका है और पदोन्नति उपरांत डॉ राय डिप्टी सीएमओ के पद पर
भी तैनात है | यही नहीं लगभग 2 वर्ष पूर्व डॉक्टर राय का स्थानांतरण पडोसी बलरामपुर में हो गया था
लेकिन एक सफेदपोश नेता के चरण बंधन से डॉक्टर राय को स्थानांतरण जैसे विभागीय प्रकोप से मुक्ति मिल गई थी या ऐसे
कहे कि सफेदपोश की हनक से सीएमओ गोंडा
डॉक्टर राय का स्थानांतरण करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए थे
चर्चित डॉ है एके राय
डॉक्टर राय पर समय-समय पर अपने निजी आवास पर प्रैक्टिस करने व
मरीजों से दुर्व्यवहार करने जैसी पोस्ट चर्चा में रही है ऐसे में भी सीएमओ गोंडा
डॉक्टर राय के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए थे
लेकिन अब उन्हीं सीएमओ गोंडा के द्वारा डॉक्टर डिप्टी सीएमओ डॉ
राय को मनकापुर सीएससी से महिला जिला अस्पताल गोंडा में ज्वाइन करने के लिए फरमान
जारी कर दिया गया है जबकि सीएमओ गोंडा के फरमान को रौंदने के लिए डॉक्टर राय
सफेदपोश की गणेश परिक्रमा व चरण वंदन शुरू कर दिए हैं अब यह देखना होगा कि सीएमओ गोंडा अपने ही द्वारा जारी किए गए फरमान कागला घुटता हुआ देखेंगे या डॉक्टर राय के द्वारा किया गया चरण वंदन
बेअसर साबित होगा |
क्यों नहीं मोहभंग हो रहा है मनकापुर
सीएचसी से ?
· डॉ राय द्वारा अस्पताल से
ज्यादा अपने आवास पर प्रेक्टिस करने के कारण मोटी कमाई होती है
· डॉ राय के आवास पर आने वाले
मरीजो में लगभग ७५% लोगो को तमाम प्रकार पैथालाजिक जाँच होना ही है जिसका पूरा
कमीशन डॉ राय को दिन ढलते नगद मिल जाता है
· आसपास के पैथालाजी सञ्चालन
करने वाले लोगो के रजिस्टर में जांच के बाद भी वाह्य जाँच के आरोपों को नकारने की
पूरी व्यवस्था है डॉ एके राय द्वारा भेजे गए मरीज के साथ डॉ के नाम के जगह पर
पैथालाजिस्ट केए लिख कर सेटिंग गेटिंग में कदम से कदम मिलाते है |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ