सुनील उपाध्याय
बस्ती ।पुलिस अधीक्षक बस्ती दिलीप कुमार द्वारा थाना कलवारी का वार्षिक निरीक्षण किया गया | थाने के अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, मालखाना में रखे आर्म्स एम्बुनेशन के रख-रखाव ,हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर व अन्य कार्यालय रजिस्टरो, मालखाना व थाना परिसर का निरीक्षण किया गया |
थाना परिसर में खड़े/दाखिल वाहनों का नीलामी/निस्तारण करने एवं रजिस्टरों में प्रविष्ठियां पूर्ण करने व रख-रखाव ठीक करने एवं लम्बित विवेचनाओं व प्रा0 पत्रों का समय से निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया एवं असलहों की नियमित साफ़-सफाई के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कलवारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये | पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाने के बैरको व भोजनालय का निरीक्षण किया गया |
निरीक्षण के दौरान चौकीदारों की मीटिंग की गयी व ठण्ड के दृष्टिगत चौकीदारो में धोती,साफा व जर्सी का वितरण किया गया तथा उन्हें अपने अपने ग्रामसभा होने वाले अवैध कार्यो व अपराध से सम्बंधित सूचनाओ को तत्काल थाने पर सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी कलवारी अरविन्द कुमार वर्मा , पी0आर0ओ0 SP नि0 देवेन्द्र कुमार मिश्रा , उ0नि0 रणविजय सिंह ,रीडर SP उ0नि0 योगेन्द्रनाथ आदि मौजूद रहे |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ