सुनील उपाध्याय
बस्ती । सवर्ण लिबरेशन फ्रण्ट के राष्ट्रीय संयोजक दीन दयाल त्रिपाठी ने सिविल सेवा परीक्षाओं में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु न घटाये जाने के निर्णय की सराहना करते हुये कहा कि यदि पुनः ऐसी कोशिश हुई तो एसएलएफ मुखर विरोध करेगा।
दीन दयाल त्रिपाठी ने बताया कि नीति आयोग ने सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु घटाकर 27 वर्ष किये जाने का प्रस्तावित प्रस्ताव भेजा था। इसका एसएलएफ ने तत्काल विरोध किया। अंततः प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने स्पष्टीकरण दिया है कि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु घटाने का कोई प्रस्ताव नहीें है।
एसएलएफ नेता दीन दयाल तिवारी ने अभ्यर्थियों की आयु घटाने को लेकर 2 जनवरी से आयोजित आन्दोलन को स्थगित करने की घोषणा करते हुये उन लोगांे के प्रति आभार व्यक्त किया है जिन्होने प्रकरण में सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ