सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर चल रहे साप्ताहिक किसान जागरूकता सप्ताह के पांचवे दिन उनके पौत्र रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्मदिन रालोद प्रदेशसचिव चन्द्रमणि पाण्डेय के आवस पर प्रातःकाल ही धूमधाम से एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया गया इस मौके पर रालोद नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ने कहा कि न केवल जयन्त जी में चौधरी साहब की छवि दिखती है
अपितु आप उन्हीं के नक्शे कदम पर निरन्तर किसानों नौजवानों के हितों को लेकर संघर्षरत भी हैं ऐसे में आज किसान आशान्वित है कि आने वाले दिनों में अपने सूझबूझ से बिना किसी गठजोड के सत्तासीन होकर किसानों को उनका हक दिलायेंगें
इस मौके पर राम किशोर पटेल, शिवपूजन पटेल, पवन बर्मा,संतोष पाठक,उमानाथ द्विवेदी, सुधा पाण्डेय, निष्ठा सिंह,विजय चौहान,आजय यादव के अलावां स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ