अखिलेश्वर तिवारी/वेद प्रकाश मिश्र
बच्चों ने मनोरंजन के साथ-साथ स्वक्षता व नारी सशक्तिकरण पर प्रस्तुत किया कार्यक्रम
बलरामपुर।। मुख्यालय के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान पायनियर पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ पहले सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री डॉ शिव प्रताप यादव ने किया तथा द्वितीय सत्र का शुभारंभ सदर विधायक पलटू राम द्वारा किया गया ।
प्रथम सत्र में खेलकूद तथा अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया वहीं दूसरे सत्र में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने सांस्कृतिक संध्या का काफी देर तक आनंद लिया और उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति को खूब सराहा ।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉक्टर एम पी त्रिपाठी ने बताया कि सिर्फ आधुनिक शिक्षा ही देना शिक्षण संस्थाओं का कर्तव्य मात्र नहीं है। प्राचीन भारतीय संस्कृति से भी परिचय कराना शिक्षकों का ही कर्तव्य है। हमारा शिक्षण न सिर्फ बच्चों को बेहतरीन शिक्षण कार्य के महौल देने का अथक प्रयास कर रहा है बल्कि शिक्षा के साथ साथ बौद्धिक और शारीरिक रूप से मजबूत करने के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन भी करती आ रही है ।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टू राम व अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्र्यापण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस दौरान बच्चों ने सरस्वती वन्दना की प्रस्तुति की । स्कूली बच्चों ने भारतीय संस्कृति अतिथि देवो भवः का परिचय देते हुए स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, ओपी सिंह सदर सीओ सहित जिले के अन्य गणमान्य नागरिक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बच्चों ने दिखाया अपना हुनर
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चो ंने खूब जलवा बिखेरा। जहां नन्हे मुन्हें बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जमकर मस्ती की वहीं अन्य छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर की प्रस्तुति की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बच्चों ने कव्वाली, लोक नृत्य, सोलो डांस, साूहिक नृत्य, नाटक सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। एक ओर जहां शिव बरात और ओम जय जगदीश... कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने धार्मिक माहौल बनाया वही दूसरी ओर देश भक्ति गीतों ने उपस्थित लोगों में देश प्रेम की प्रेरणा उत्तपन्न की। अपने कार्यक्रमों से बच्चों ने खूब तालियां बटोरी। पिया घर आया, साडा दिल भी तू व जब मेंहदी लग लग जावे कार्यक्रमों ने भी खूब तालियां बटोरी।
सामाजिक चेतना की भी दिखी झलक
पाॅयनियर पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र छात्राओं न सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रमोें की प्रस्तुति की अपितु समाज में फेली कुरीतियों से समाज को जागरूक करने के लिए भी विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। बच्चों ने स्वच्छ भारत मिशन का संदेश देते हुए खुले में शौच बंद करने के लिए नाटक की प्रस्तुति की जिसमें बच्चों ने खुलें में शौच करने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया। इसके अलावा बच्चों नारी उत्थान व बुर्जुगों के सम्मान करने सहित उनके बुढ़ापे की लाठी बनने के लिए नाटक के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ