Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्वस्थ्य शरीर के बगैर जीवन मे प्रगति संभव नही: सिविल जज








शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़। जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर स्थित चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल के परिसर मे पं. रामकृपाल मिश्र एवं चिल्ड्रेन पैराडाइज के चार दिवसीय आठवें खेल महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ। लालगंज दीवानी न्यायालय के सिविल जज विनीत यादव एवं एसडीएम दिनेश मिश्रा ने खेल महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ किया।






 वहीं अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रारम्भ मे छात्र छात्राओं ने मार्चपास्ट के जरिये तिरंगे को सलामी पेश की। बतौर मुख्य अतिथि सिविल जज विनीत यादव ने कहा कि स्वस्थ्य शरीर के बगैर जीवन के किसी क्षेत्र मे प्रगति संभव नही है। उन्होनंे कहा कि शारीरिक स्फूर्ति से बेहतर मेधा के निर्माण के जरिये स्वस्थ्य समाज को दिशा मिला करती है। अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी दिनेश मिश्र ने कहा कि खेल के जरिये ही शारीरिक व मानसिक विकास के साथ युवा पीढ़ी राष्ट्र के निर्माण का मजबूत सृजन किया करती है।







 उन्होनें कहा कि देश की मेधा के पास बहुमूल्य चरित्र है और इसी की बदौलत हम भारत का सांस्कृतिक एवं शैक्षिक परचम लहराते आ रहे है। बतौर विशिष्ट अतिथि संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र व बार के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने भी शैक्षिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्राचार्य विकास मिश्र ने खेल महोत्सव के ध्येय पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन प्रबंधक आदर्श मिश्र ने किया। इस मौके पर रामसूर्ति तिवारी, धु्रव नारायण मिश्र सुरेंद्र सिंह अजय शुक्ल शैलेंद्र शुक्ला अनूप पाण्डेय विपिन शुक्ल  वीरेंद्र सिंह रामअभिलाष यादव आदि रहे। पहले दिन के खेल महोत्सव मे सीनियर वर्ग मे छात्राओं तथा जूनियर वर्ग मे छात्रो की टीमो का जलवा देखा गया !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे