Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कोटेदार चयन में अनियमितता की शिकायत पर एसडीम ने दिया जांच का आश्वासन










अखिलेश्वर तिवारी/अजीत श्रीवास्तव 
बलरामपुर ।। तहसील तुलसीपुर अंतर्गत ग्राम गौरा माफ़ी में दूसरी बार कोटेदार चयन में भारी अनियमितता बरती गई है । बड़ी संख्या में तहसील परिसर में पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया तथा कोटेदार के चयन में बरती गई अनियमितता की जांच कराने व निष्पक्ष चुनाव के माध्यम से कोटेदार चयन करने की मांग की ।






धरना प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित ग्रामीणोंं को उप जिलाधिकारी विशाल यादव ने शांत कराते हुए आश्वासन दिया की जांच करवा कर यदि अनियमितता पाई गई तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा । एसडीएम के आश्वासन के बाद प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण  शांत हुए और धरना प्रदर्शन बंद किया ।

                 




जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गौरा माफ़ी के ग्राम प्रधान लालजी पासवान ने कोटेदार चयन हेतु एजेंडा निकाला था । ग्राम प्रधान के अलावा ग्राम पंचायत सचिव दिनेश कुमार वर्मा भी बैठक में उपस्थित थे । बैठक गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित की गई थी जिसका समय पुर्बान्ह 11 बजे रखा गया था । उस समय बच्चों की पढ़ाई चल रही थी इसलिए समय दोपहर के बाद  तक टाल दिया गया ।





 परंतु ग्रामीणों के जाते ही पुनः बैठक बुला ली गई जिसमें ग्राम प्रधान के पक्ष के लोग अधिकांश संख्या में उपलब्ध रहे । बैठक मे चलते राहगीरों को भी बुला कर चयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई । इसी बीच गांव वासियों को सूचना मिली और हो हल्ला शुरू हो गया । निर्धारित समय से पूर्व बैठक क्यों बुलाई गई इसी बात को लेकर  ग्रामीण शोर शराबा करने लगे । ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव ने ग्रामीणों की एक न सुनी तथा बैठक जारी रखी । थोड़ी ही देर बाद कहा गया कि 409 मत कन्हैया लाल को तथा 416मत रक्षा राम को मिला है ।





 7मत से रक्षराम कोटे दार विजयी घोषित किए जा रहे है । कन्हैया लाल ने सैकड़ों ग्रामवासियों के साथ तहसील मुख्यालय पर आज प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को मांग पत्र देकर पुनः चयन का अनुरोध किया है । बताते चलें कि कन्हैया स्वयं दावेदार था तथा उसके पक्ष में पूरे गांव के लगभग सभी कार्ड धारक हैं । परंतु एक पक्षीय निर्णय कर मात्र 7 मतों से कन्हैया को हराकर रक्षा राम को प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव ने विजयी घोषित कर कोटेदार चयन में घोर अनियमितता बरती ।





 सूत्र बताते हैं कि माह नवंबर में भी एक असफल प्रयास रक्षा राम के पक्ष में किया गया था परंतु सफलता हासिल ना होने पर 26 दिसंबर को दोपहर 11 बजे प्राथमिक विद्यालय में बैठक आहूत की गई ।ग्रामीणों ने आज उप जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ नारेबाजी की । साथ ही साथ रक्षा राम को अयोग्य घोषित कर पुनः बैठक आहूत कराने तथा चयन प्रक्रिया नए सिरे से करने की भी मांग उप जिलाधिकारी से की ।  उप जिला अधिकारी श्री यादव ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर यह कहा कि जिन लोगों ने कोटेदार के चयन में अनियमितता बरती होगी उन्हें बख्शा नहीं जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे