Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री ने सामुदाययिक स्वास्थ्य केंद्र का किया उदघाटन,कप्तानगंज में बनेगा ट्रामा केयर









सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी। बस्ती पहुँचे जिले के प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री ने सामुदाययिक स्वास्थ्य केंद्र का उदघाटन किया। प्रभारी मंत्री ने जल्द ही कप्तानगंज में ट्रामा केयर बनाने का वादा किया । मंत्री ने कहा कि ट्रामा केयर सेंटर बनने से हाइवे पर होने वाली दुर्घटनाओं में घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने में आसानी होगी।





प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ने निजी सचिव के स्टिंग मामले में बड़ी सफाई दी है। बस्ती जिले के कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन साजसज्जा का लोकार्पण करने आये मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा घूसखोरी और भ्रष्ट्राचार पिछले 15 सालों से नस नस में बस गया है कोशिश हो रही है सब कुछ ठीक हो जाएगा।





 कुम्भ की तैयारियों के बारे में बताया कि एम्स के सहयोग से मेलार्थियों के सेहत की रक्षा के लिए बेहतरीन उपाय किये गए है। नौ सौ डाक्टरों की टीम मेला परिसर में मौजूद रहेगी इस बार स्वच्छता का भी पर्याप्त ध्यान रखा गया है एक लाख बाइस हजार पांच सौ आधुनिक टायलेट का निर्माण चल रहा है। भष्ट्राचार 15 सालों में आत्मा में बस गयी है जिसे धोने के लिए रिन और सर्फ का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कप्तागंज विधायक सी पी शुक्ला, सदर विधायक दयाराम चौधरी , जिलाध्यक्ष पवन कसौधन , जिलाधिकारी राजशेखर , पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे