Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अब हर गरीब को मिलेगा रसोई गैस कनेक्शन










अखिलेश्वर तिवारी/वेद प्रकाश मिश्र 
बलरामपुर ।। केंद्र सरकार ने गरीबों के घर की महिलाओं को धुवा तथा उमस भरी गर्मी से निजात दिलाने के लिए बड़ा फैसला लिया है । इस फ़ैसले के तहत अब हर गरीब को रसोई गैस कनेक्शन दिया जाएगा । 





भले ही उसका नाम बीपीएल सूची या अंतोदय सूची में ना हो । नजदीकी गैस एजेंसियों द्वारा ऐसे सभी लोगों को चिन्हित किया जाएगा जिन्हें अभी तक गैस कनेक्शन नहीं मिला है ।राशन कार्ड तथा आधार कार्ड व दो फोटो लेकर उन्हें निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कोई कैबिनेट बैठक में मार्च 2020 तक हर हालत में सभी घरों में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है ।

                    



हिंदुस्तान पैट्रोलियम के नोडल अधिकारी एकादशी बेहेरा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है । इस योजना के तहत जनपद बलरामपुर में अब तक 147410 कनेक्शन दिए जा चुके हैं । जिले में कुल 280917 विभिन्न कंपनियों के रसोई गैस उपभोक्ता है ।




 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत हिंदुस्तान पैट्रोलियम द्वारा 41682, भारत पैट्रोलियम द्वारा 62180 तथा इंडियन ऑयल द्वारा 43548 गैस कनेक्शन मोरया कराए जा चुके हैं । सर्वे के मुताबिक लगभग 71% घरों में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है । शेष बचे 29% घरों में मार्च 2020 तक गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है । प्रयास किया जा रहा है कि यह उपलब्धि दिसंबर 2019 तक प्राप्त कर ली जाए । 






उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के द्वारा प्रदान किए जाने वाले गैस कनेक्शन व चूल्हा से गरीब महिलाओं को धुआं तथा गर्मी भरी उमस से राहत मिली है और धुआं से होने वाली तमाम बीमारियों व परेशानियों से भी छुटकारा मिल गया है । वार्ता के दौरान जिले के कई एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर भी मौजूद थे ।
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे