Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चित्रकला प्रतियोगिता के सफल मेधावी हुए पुरस्कृत











शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज स्थित राम अंजोर मिश्र इण्टर कालेज मे राज्य ललित कला अकादमी के संयोजन मे आयोजित जिलास्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता मे सफल मेधावियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। गांधी जी के 150वें जयंती को लेकर बापू के संग कला के रंग प्रतियोगिता के तहत प्रथम पुरस्कार सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज लालगंज की प्रज्ञा सरोज व द्वितीय पुरस्कार रामस्वरूप रामआधीन गुप्ता इण्टर कालेज की सेजल सोनी, तृतीय पुरस्कार राम अंजोर इण्टर कालेज के विजय कुमार को प्रधानाचार्य सुनील शुक्ल ने प्रदान किया।






 वहीं सुषमा नरेंद्र सिंह इण्टर कालेज असरही के उत्कर्ष मिश्र तथा ज्योति तिवारी को सांत्वना पुरस्कार हासिल हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सुनील शुक्ल ने कहा कि कला से मेधावियों के व्यक्तित्व निखार मे विविध रचनात्मकता का बोध हुआ करता है। बतौर मुख्य अतिथि डा. सौरभ मिश्र ने कहा कि कला जीवन के विविध रंगो के साथ समृद्धि का द्योतक है। 






जिला संयोजक ओमप्रकाश सिंहा ने कार्यक्रम का संचालन किया। संयोजन ललित कला अकादमी के सचिव डा. यशवंत सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर बीएन सिंह राकेश तिवारी विनय शुक्ला विशालमूर्ति मिश्र आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे