शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ!जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में वाणिज्य कर विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी शम्भु कुमार सम्मिलित हुये। उन्होने इस अवसर पर बताया कि प्रदेश की जनता के लिये लोगों द्वारा रक्तदान का जो पुनीत कार्य किया जा रहा है यह सबसे बड़ा दान है। रक्तदान करने से बहुत से लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिये जिंदगी और मौत के बीच जूझता है।
उस समय हम नींद से जागते है और उसे बचाने के लिये खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते है। अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममे से कोई भी हो सकता है। आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक है जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिये भी सोचते है तो क्यो नही ंहम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दे। जिलाधिकारी ने रक्तदान कर रहे मनोज कुमार वर्मा अरविन्द कुमार जैन को रक्तदान शिविर में प्रमाण पत्र वितरित किये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 योगेन्द्र यति डिप्टी कमिशनर वाणिज्य कर हरि सहाय मनोज कुमार मिश्रा सहायक आयुक्त वाणिज्यकर स्वेता सिंह सहायक आयुक्त वाणिज्यकर राजेन्द्र केसरवानी व्यापार मण्डल अध्यक्ष रमाशंकर जायसवाल महामंत्री एलाइट क्लब के अध्यक्ष मधुर खण्डेलवाल अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नीरज तिवारी हेमन्त कुन्दानी अंकुर केसरवानी आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ