दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।छपिया थाना क्षेत्र के खपरीपारा गांव के पास सरसों के खेत में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।परिजनो के सूचना पर पहुची छपिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
युवक की पहचान माधव पुत्र जेठू उम्र 48 वर्ष निवासी बखरवा के रूप में हुई है।मृतक की पत्नी गीता देवी ने बताया कि गुरुवार की सुबह वो काम करने के लिए घर से बाहर गए हुये थे। नियत समय से जब वापस नहीं आये तो उनके मोबाइल पर फोन लगाना शुरू किया गया। पत्नी ने बताया कि फोन तो जा रहा था लेकिन फोन उठ नही रहा था।
उसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की दी।काफी खोजबीन के बाद उनका कोई अतापता नही मिला। शुक्रवार सुबह पुनः उनके मोबाइल पर फोन लगाया गया तो किसी ने बताया कि इनका शव और मोबाइल खपरीपारा गांव के निकट सरसों के खेत में मिट्टी से सनी पड़ी हुई है।परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।मौके पर पहुँचे एस ओ छपिया व चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने मामले की छानबीन की तथा शव को बाहर निकाल कर शव को मोस्टमार्टम हेतु भेजा दिए। उन्होंने बताया कि मृतक सर के पीछे चोट का निशान पाया गया। मृतक के दो लड़का एवं दो लड़कियां हैं।
वही मृतक के पिता जेठू ने हत्या की आशंका जाहिर की है।उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर 12 साल पहले भी मेरे लड़के की हत्या हो चुकी हैं।एसओ बृजेन्द्र पटेल नेे बताया कि लाश का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भेज दिया गया है तफ्तीश जारी है परिवार वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ