अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो मवई ब्लाक क्षेत्र के भटमऊ नरायनपुर ग्राम सभा के मजरे भिखारी सराय गाँव मे रामसुरेश यादव आज एक सप्ताह से अवैध निर्माण गाँव की सडक के किनारज गाटा संख्या नवीन पर्ती भूमि पर भवन बना रहा है जबकी ग्रामीणों सहित ग्राम समाज की भूमि प्रबंधन समित के अध्यक्ष व प्रधान शिवबक्श सिंह उर्फ पप्पू ने इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी रूदौली टीपी वर्मा से की जिस पर एसडीएम ने तत्काल हल्का लेखपाल व तहसीलदार रूदौली को कार्यवाही का आदेश दिया
जिस पर हल्का लेखपाल शैलेन्द्र दुबे द्वारा 25 दिसम्बर मंगलवार को मौके पर जाकर निर्माण रोक दिया गया लेकिन महज एक दिन काम बन्द रहा उसके दूसरे दिन से फिर खुलेआम धडल्ले से फिर अवैध निर्माण शूरू हो गया जो अनवरत चल रहा है जिसकी शिकायत ग्रामीणों के साथ वर्तमान ग्राम प्रधान तहसील के चक्कर लगा रहे है लेकिन मौके पर कोयी अधिकारी दुबारा नही जा रहा है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर विगत पचीस दिसम्बर को तहसील प्रशासन हरकत मे आया और आनन फानन मे मौके पर लेखपाल को भेजकर काम भी रोकवा दिया गया तथा साथ ही लेखपाल को आदेश दिया गया की तत्काल एफआईआर दर्ज करवाओ
लेकिन उसके दूसरे दिन अचानक तहसील प्रशासन इस विषय पर मौन हो गया जबकी ग्राम प्रधान ग्राम सभा की भूमि प्रबन्धन अध्यक्ष भी होता है जिसकी शिकायत के बावजूद निर्माण चल रहा अब सवाल यह उठता है कि अगर यही सब मनमानी होनी है तो आखिर यह भूमि प्रबंधन समित गठन क्यो इस सम्बंध मे एसडिएम टीपी वर्मा ने बताया शिकायत मिली थी जिस पर हल्का लेखपाल को कार्यवाही के लिए कहा गया था लकिन शनिवार को हो रहे अवैध निर्माण के दौरान जब एसडीएम से दूरभाष पर बात करने का प्रयास किया तो फोन नही लगा


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ